फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चैंन स्नेचिंग व चोरी का पुलिस ने किया खुलाशा

Sat, 21 Jan 2017 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
police, lalitpur news - फोटो : demo
विज्ञापन
सदर कोतवाली पुलिस ने कस्बा महरौनी में हुई चैन स्नेचिंग व ग्राम गंगारी में चोरी की घटना का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने दो आरोपियों के पास से 1900 रुपये बरामद कर उनको जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार कि 31 दिसंबर की देर रात कोतवाली के ग्राम गंगारी निवासी पूरन पुत्र नत्थू सिंह के घर में अज्ञात चोरों ने घुसकर पेटी में रखे 1000 रुपये चोरी कर ले गए थे। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर दो जनवरी को अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। वहीं, दूसरे मामले में नौ अक्टूबर को कस्बा महरौनी निवासी संजय जैन पुत्र सनत कुमार जैन के बहन मंदिर से घर जा रही थी। तभी बाइक सवारों ने महिला के गले से सोने की चैन लूट ली थी।  पुलिस ने संजय की शिकायत पर अज्ञात बाइक सवारों के खिलाफ मामला दर्ज किया था।       
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें