फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: यमुनानगर में घूस ले रहा था होमगार्ड, पुलिस चौकी का मुंशी फरार, गाड़ी छोड़ने के लिए मांगी थी रिश्वत

Sun, 18 May 2025 11:37 AM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)

सार

गाड़ी छोड़ने की एवज में होमगार्ड जवान रिश्वत ले रहा था। पुलिस चौकी मुंशी के इशारे पर घूस ले रहे होमगार्ड जवान को एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने पकड़ा है। मामला हरियाणा के युमनानगर का है। 
विज्ञापन
रिश्वत के साथ पकड़ा गया होमगार्ड जवान। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के यमुनानगर में घूसखोर होमगार्ड जवान पकड़ा गया है। माइनिंग गाड़ी को छोड़ने की एवज में मुंशी के लिए 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने होमगार्ड को गिरफ्तार किया है, जबकि भनक लगने पर मुंशी फरार हो गया। आरोपी होमगार्ड की पहचान बमनौली निवासी सुमित व मुंशी की करनाल के लोकेश राणा के तौर पर हुई है। आरोपी मुंशी ने 15 हजार की मांग पर ही अड़ा रहा था, लेकिन सौदेबाजी 10 हजार रुपये में हुई थी। इसके बाद शिकायतकर्ता गांव जाटोवाला आरिफ ने एसीबी पंचकूला को शिकायत दी थी। इसके बाद यह कार्रवाई हुई। 

विज्ञापन


शिकातकर्ता गांव जाटोवाला निवासी आरिफ ने बताया कि माइनिंग विभाग द्वारा रणजीतपुर में एक महीना पहले उसकी गाड़ी को माइनिंग करने के आरोप में जब्त किया गया था। यह गाड़ी रंजीतपुर पुलिस चौकी रणजीतपुर में खड़ी थी। गाड़ी को छुड़वाने के लिए वह बिलासपुर कोर्ट गया था जहां से उसे 15 मई को गाड़ी छुड़ाने के आदेश प्राप्त हो गए थे। इसके बाद रणजीतपुर चौकी पहुंच कर मुंशी लोकेश राणा से मिला। तब मुंशी ने गाड़ी को छोड़ने की एवज में होमगार्ड सुमित के जरिये 15 हजार की रिश्वत मांगी। लेकिन आरिफ ने कहा कि उसे पहले ही काफी नुकसान हो चुका है। उसका हाथ काफी तंग चल रहा है, वह यह राशि नहीं दे सकता। लेकिन मुंशी यह राशि लेने के लिए अड़ा रहा। इसके बाद शिकायतकर्ता ने तीन हजार रुपये देने की बात कही। लेकिन मुंशी नहीं माना। किसी तरह से सौदेबाजी 10 हजार रुपये में हो गई। परेशान होने के बाद आरिफ पंचकूला एसीबी के पास पहुंचा और अपनी शिकायत दी। आरोपियों को रंगेहाथों पकड़ने के लिए टीम ने आरिफ को यह राशि देकर भेज दिया और काम हो जाने पर इशारा करने को कहा गया।  

वहीं, जब आरिफ चौकी में गया तो वहां मुंशी मौजूद नहीं था। उसने आरोपी होमगार्ड को पैसे देकर टीम को इशारा कर दिया, जिससे टीम ने मौके पर पहुंच होमगार्ड को गिरफ्तार कर लिया। टीम रात एक बजे तक रणजीतपुर चौकी में कार्रवाई करती रही और आरोपी होमगार्ड को अपने साथ ले गई। वहीं मुख्य आरोपी मुंशी लोकेश की तलाश में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें