फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल में चार बंदियों से भिड़े एमआर गैंग के छह सदस्य, बंदी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। फायरिंग व हत्या के प्रयास सहित कई मामलों में विचाराधीन मोनू राणा गैंग के बदमाशों ने जिला जेल में चार बंदियों पर हमला कर दिया। इस दौरान आरोपियों ने उन्हें बुरी तरह पीट कर घायल कर दिया। जेल में ही घायलों का मेडिकल करवाया गया। जेल प्रशासन का दावा है कि मारपीट में कोई गंभीर घायल नहीं हुआ है। हल्की-फुल्की चोटें लगी हैं। आरोपी एमआर गैंग के गुर्गा शुभम व मनवीर कुछ माह पहले ही पूर्व विधायक दिलबाग सिंह के भतीजे पर जानलेवा हमला करने के आरोपी है। झगड़ा दो दिन पहले का है। जेल डीएसपी राजिंद्र ने मामले की शिकायत बुधवार को पुलिस को दी। पुलिस ने मामले में मोनू राणा गैंग के शुभम, संदीप, तरूण, मनवीर, संदीप व भरत के खिलाफ मारपीट की कई धाराओं में केस दर्जकर लिया है। पुलिस जल्द ही आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर लेगी। शुभम ने अपने साथियों के साथ जेल में बंद चेतन, विक्की, गौरव व असलम पर हमला किया। उन्हें बुरी तरह से पीटा गया। इस हमले में वह चोटिल हो गए।
विज्ञापन

बतां दे कि पूर्व विधायक दिलबाग सिंह के भतीजे पर जानलेवा हमला करने के आरोप में शुभम व मनवीर को गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद से ही दोनों जेल में बंद हैं। यहां पर उन्होंने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर गैंग बना रखा है। उनके साथ संदीप, तरुण, साहिल, भारत आदि हैं। जेल में ही चेतन भी बंद है। बताया जा रहा है कि चेतन पर भी हत्या के प्रयास के कई मामले दर्ज हैं। वह भी फिलहाल जेल में ही बंद हैं। उसके साथ विक्की, गौरव व असलम ने अलग गुट बना रखा है। चेतन व शुभम के बीच पहले से ही पुराना विवाद चल रहा है। इनके बीच 30 जून की रात को बैरक में जाते समय विवाद हो गया। जिस पर उनके बीच मारपीट शुरू हो गई। शुभम ने अपने साथियों के साथ मिलकर उन पर हमला बोला और उन्हें लात व घूसों से पीटा।
जेल में पहले भी हो चुका है विवाद :
जिला जेल में पहले भी एमआर गैंग के बदमाश भिड़ चुके हैं। कुछ माह पहले चेतन व शुभम के बीच मोबाइल चलाने को लेकर विवाद हो गया था। उस समय भी दोनों गुटों के बीच मारपीट हुई थी, लेकिन यह मामला जेल के अंदर तक ही दबा रहा। अब एक बार फिर मारपीट हुई, तो डीएसपी जेल राजेंद्र सिंह की शिकायत पर शुभम, मनवीर, संदीप, तरुण, साहिल व भारत के खिलाफ केस दर्ज करवाया गया है।
विज्ञापन

जगाधरी सिटी थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि जेल डीएसपी की शिकायत पर एमआर गैंग के छह बदमाशों पर केस दर्जकर लिया है। आरोपियों को जल्द ही प्रोडक्शन वारंट पर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें