फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमानत पर जेल से आया आरोपी फिर नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार, साढ़े पांच किलो गांजा बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
सीआईए वन की टीम ने दो स्थानों से नशीले पदार्थों के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से छह किलो 630 ग्राम गांजा बरामद किया गया।एक आरोपी जनवरी माह में ही 11 किलो गांजा के साथ पकड़ा गया था। इसी मामले में आरोपी जेल में था और जमानत पर आया हुआ था। जमानत पर आने के बाद फिर से आरोपी ने वहीं काम शुरू कर दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन

सीआईए वन के इंचार्ज महावीर सिंह ने बताया था टीम को सूचना मिली थी कि पुराना सहारनपुर रोड से होता हुआ एक आरोपी उत्तर प्रदेश से नशीले पदार्थ लेकर आएगा। सूचना मिलते ही सब इंस्पेक्टर मोहन एएसआई मक्खन सिंह, जसवीर, राजेंद्र व सुभाष की टीम का गठन किया गया । टीम ने सहारनपुर रोड स्थित तेजली टी प्वाइंट पर नाकाबंदी कर वाहनों की जांच शुरू कर दी। कुछ देर बाद आरोपी आता दिखाई दिया। पुलिस ने आरोपी को पकड़कर उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से 5 किलो 660 ग्राम गांजा बरामद हुआ । पूछताछ में आरोपी की पहचान नवाब कॉलोनी निवासी दलीप के नाम से हुई। कोर्ट में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इंचार्ज ने बताया कि आरोपी जनवरी माह में भी 11 किलो गांजा के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया था और उसके बाद वह जेल चला गया था। दो महीने पहले ही वह जमानत पर आया है
एंटी नारकोटिक्स सैल की टीम ने पकड़ा गांजा
सीआईए वन के इंचार्ज महावीर सिंह ने बताया कि उनकी एंटी नारकोटिक्स सैल की टीम को सूचना मिली थी कि गुमथला घाट के पास एक आरोपी उत्तर प्रदेश से नशीले पदार्थ लेकर आएगा। सब इंस्पेक्टर रमेश कुमार श्यामलाल की टीम का गठन किया गया। टीम ने गुमथला घाट पर जाकर नाकाबंदी की और इस दौरान उत्तर प्रदेश की ओर से एक युवक आता दिखाई दिया, पुलिस ने आरोपी को पकड़कर जब उसकी तलाशी ली तो उसके पास से 970 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी की पहचान शिव कॉलोनी निवासी जितेंद्र उर्फ जीता के नाम से हुई । आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरु कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें