फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक का गला रेतकर हत्या, खेत में मिट्टी से लथपथ मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। थाना सदर क्षेत्र के गांव ममीदी में भट्टे के पास खेत में युवक की गला रेतकर हत्या कर दी गई। उसका शव मिट्टी से लथपथ पड़ा हुआ था। गले पर तेजधार हथियार से रेतने के निशान थे। खून से लथपथ मिले शव की सूचना पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस आसपास के लोगों से भी पूछताछ की, लेकिन मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है।
विज्ञापन

गांव ममीदी के पास राधा स्वामी नाम से एक ईंट भट्ठा है। उसके पास में ही कुछ ग्रामीणों के खेत हैं। शाम करीब पांच बजे खेत में काम कर रहे मजदूरों ने खून से लथपथ युवक का शव पड़ा हुआ देखा। शव देखते ही उन्होंने तुरंत भट्ठे पर जाकर मालिक व अन्य मजदूरों को इस बारे में बताया। भट्ठे से मजदूर वहां पहुंचे। शव को देखकर उन्होंने भट्ठे का श्रमिक होने से इंकार कर दिया। बाद में भट्ठा मालिक अशोक गोयल ने पुलिस को इसकी सूचना दी। सदर थाने से पुलिस मौके पर पहुंची। और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। मृतक की उम्र करीब 26 साल बताई जा रही है। वह टीशर्ट व शॉर्ट पहने हुए था। एक पैर में धागा बंधा हुआ है। शव पूरी तरह से मिट्टी से लथपथ था। जिसे देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि हत्या करने के वालों के साथ उसकी काफी लड़ाई हुई होगी। मौके पर सीआइए वन की टीम भी पहुंची और छानबीन की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया हुआ है। देर रात तक शव की पहचान नहीं हो पाई थी। सदर थाना प्रभारी सुखबीर सिंह ने बताया कि युवक का शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर गई थी। मृतक की गला रेतकर हत्या की गई है। अभी मृतक की पहचान नहीं हुई है। उसकी शिनाख्त की कोशिश की जा रही है। शव को शिनाख्त के लिए पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें