फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मृत गाय की खाल उतारने के शक में ग्रामीणों ने पिता-पुत्र सहित चार को पीटा, वीडियो वायरल, गो-संवर्धन एक्ट के तहत हुआ मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
भट्टूकलां। गांव दैयड़ की हड्डा रोड़ी में ग्रामीणों ने चार लोगों को मृत गायों की खाल उतारते रंगे हाथ पकड़ लिया और उनकी जमकर धुनाई कर दी। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव की हड्डा रोड़ी में किसी भी पशु की खाल उतारने की अनुमति नहीं है और गाय की खाल उतारने को कोई बर्दाश्त नहीं करेगा। मौके पर भट्टू पुलिस की एक टीम ने पहुंचकर चारों आरोपियों को ग्रामीणों के चंगुल से निकालकर पहले भट्टू के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया, जहां से उन्हें फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में भेज दिया गया। ये लोग भट्टूकलां की गोशाला से मरे हुए दो गाय व एक बच्छी का शव दैयड़ में ले जाकर खाल उतार रहे थे। जिसके बाद भट्टू पुलिस ने दैयड़ निवासी बंसीलाल की शिकायत के आधार पर चार लोगों के खिलाफ गो-संवर्धन एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया। आरोपियों की पहचान भट्टू निवासी सुभाष व देवीलाल, कागदाना निवासी अमन, चबरवाल निवासी सीताराम के रूप में हुई है। आरोपियों में शामिल सुभाष व देवीलाल पिता-पुत्र बताए गए हैं। आरोपियों की पिकअप गाड़ी से बरामद हुए मृत पशुओं का पशु चिकित्सकों के तीन सदस्यीय बोर्ड के डा. हुकमाराम कूकणा, डा. विजय बंसल व डा. रामनिवास ने किया। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट दो दिन बाद मिलेगी। े पोस्टमार्टम किया।
विज्ञापन

ग्रामीणों द्वारा रंगे हाथों पकड़े जाने के बाद आरोपियों ने तर्क दिया कि उनके पास भट्टू गोशाला का मृत पशु उठाने का ठेका है लेकिन भट्टू गोशाला के प्रधान ब्रहानंद ने इससे इंकार करते हुए कहा कि उन्हें सिर्फ मृत पशु उठाने के लिए तेल का खर्च दिया जाता है। लेकिन खाल उतारने का ठेका किसी ने नहीं दिया। उनका काम था कि मृत पशुओं को कहीं दूर ले जाकर जमीन में दबा दें।
मिली जानकारी के अनुसार रविवार सुबह कुछ लोग एक पिकअप गाड़ी में भट्टू गोशाला से मरे हुए दो गाय व एक बच्छी को गांव दैयड़ की हाड़ारोड़ी में खाल उतारने के लिए ले गए। ग्रामीणों ने हाड़ा रोड़ी में पिकअप खड़ी देख मामले की जांच पड़ताल करने के लिए काफी ग्रामीणों को इक्क्ठा कर लिया। यह ग्रामीण जब हाड़ारोड़ी में गए तो वहां पर मरी हुई गाय की खाल उतारी जा रही थी। गाय की खाल उतारते देख ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। घटना की सूचना मिलते ही वहां पर काफी संख्या में ग्रामीण इक्कठे हो गए। ग्रामीणों ने खाल उतार रहे लोगों के साथ मारपीट कर मामले के बारे में पुलिस को अवगत करवाया। पुलिस टीम ने मौके पर जाकर पूरी घटना की जानकारी ली। इस मामले की सूचना मिलने पर धर्म जागरण जिला फतेहाबाद के संयोजक सरदार गोविन्द सिंह व जिला सहकारवा हरीसिंह ने भट्टू थाने में आकर मामले की जानकारी ली। वहीं गांव दैयड़ निवासी सरपंच प्रतिनिधी जयबीर, विक्रम सिंह, रमेश, संदीप, रामसिंह सहित अनेक लोगों ने बताया कि गांव की हाड़ारोड़ी में गाय की खाल उतारना बहुत ही निंदनीय घटना है। ग्रामीण इस बात को कभी सहन नही करेंगे। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि हाड़ा रोड़ी में जिन पशुओं की खाल उतारी जा रही थी उन पशुओं में से छोटी बच्छी की धडक़न चल रही थी। ग्रामीणों ने खाल उतार रहे लोगों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने की मांग को लेकर भट्टू पुलिस थाने में जाकर अपनी आवाज उठाई। पुलिस ने दैयड़ निवासी बंसीलाल की शिकायत के आधार पर भट्टू निवासी सुभाष व देवीलाल, कागदाना निवासी अमन, चबरवाल निवासी सीताराम के खिलाफ धारा 13(1) हरियाणा गो रक्षा संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

इस बारे में बात करने पर कार्यवाहक थाना प्रभारी सुरजमल ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें