बिलासपुर। कपाल मोचन स्थित गांव भिवानीपुर के किसान के बैंक खाते से एक व्यक्ति ने ऑनलाइन ट्रांसफर कर 79 हजार रुपये निकाल लिये। पीड़ित किसान ने जब बैंक अधिकारियों से जानकारी ली तो पता चला कि पटियाला निवासी चिंतराम के खाते में पैसे ट्रांसफर किए हैं। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी चिंतराम के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज किया है।
गांव भिवानीपुर निवासी प्रदीप कुमार ने बिलासपुर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह खतों में ट्यूबवेेल का बोर करवा रहा था। उसे बोर के लिए पैसों की जरूरत थी। जब वह बैंक में अपने खाते से पैसे निकालने गया तो बैंक कर्मचारी ने उसे कहा कि उसके खाते में पैसे नहीं है। किसान ने उन्हें बताया कि उसके खाते में कुछ दिन पहले ही सरस्वती शुगर मिल द्वारा गन्ने की पेमेंट डाली है। जब बैंक कर्मचारियों ने उसके खाते की जांच कि तो पता चला कि उसके खाते से पटियाला निवासी चिंतराम के अकाउंट में ऑनलाइन रुपये ट्रांसफर किये हैं।
जांच अधिकारी एसआई बलबीर सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जिसके व्यक्ति के बैंक अकाउंट में रुपये ट्रांसफर किये हैं। उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जांच के बाद ही आगामी कार्रवाई की जाएगी।