फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो ट्रैक्टरों की भिड़ंत में किसान की मौत, चालक ट्रैक्टर समेत फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
छछरौली। सोमनदी पुल के पास दो ट्रैक्टरों की भिड़ंत में एक किसान की मौत हो गई। पुलिस ने राहगीर की शिकायत पर दूसरे ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। घटनास्थल पर मौजूद जोरा सिंह निवासी गनोली ने पुलिस को दिये बयान में कहा कि वह छछरौली से शेरपुर मोड की तरफ किसी काम से जा रहा था। उसके सामने गेहूं से भरा ट्रैक्टर ट्राली शेरपुर मोड़ की तरफ से सोम नदी पुल के पास कच्चे रास्ते से आ रहा था और दूसरा ट्रैक्टर छछरौली की तरफ से आ रहा था जोकि तेज रफ्तार में था। उस ट्रैक्टर ने गेहूं से भरे ट्रैक्टर ट्राली को टक्कर मार दी। जिसमें उसका चालक ट्रैक्टर के नीचे दब गया। टक्कर मारने वाला चालक ट्रैक्टर समेत मौके से फरार हो गया। जिसका नंबर उसने नोट कर लिया था। उसने बताया कि मौके पर मौजूद अन्य राहगीरों की मदद से ट्रैक्टर के नीचे दबे चालक को निकाला गया। एंबुलेंस से उसको ट्रामा सेंटर भेज दिया । उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। जांच अधिकारी एएसआई राजेंद्र सिंह ने बताया कि सोम नदी पुल के पास दो ट्रैक्टरों की टक्कर में नाहर ताहरपुर निवासी 40 वर्षीय जयकुमार की उपचार के दौरान मौत हो गई है। घटनास्थल पर मौजूद राहगीर जोरा सिंह की शिकायत पर दूसरे ट्रैक्टर चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें