फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में घायल युवक की पीजीआई में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रादौर। गांव करहेड़ा खुर्द के पास बाइक पर जा रहे मां-बेटा सड़क हादसे में घायल हो गए। पीजीआई में इलाज के दौरान बेटे की मौत हो गई जबकि घायल मां का अस्पताल में इलाज चल रहा है। हादसा दस दिन पहले ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से हुआ था।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार जठलाना निवासी 24 वर्षीय अनुज अपनी मां कुसुमलता के साथ बाइक पर जा रहा था। इस दौरान उन्हें गांव करहेड़ा खुर्द के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राली ने टक्कर मार दी। टक्कर से मां-बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया। जहां से अनुज को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। शनिवार को अनुज की मौत हो गई। अनुज दो माह के बच्चे का पिता और दो बहनों का इकलौता भाई था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें