फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झोलाछाप चिकित्सक को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
अहरौरा। गलत इंजेक्शन लगाने से हुई चार वर्षीय बच्ची की मौत के मामले में पुलिस ने आरोपी झोलाछाप को शनिवार की सुबह चुनार चौराहे के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तारी से झोलाछाप चिकित्सकोें में हड़कंप मचा हुआ है। सरकारी अस्पतालों की स्थिति दयनीय होने के चलते क्षेत्र की भोली भाली गरीब जनता झोलाछाप के यहां इलाज कराने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

बुधवार को चंदनपुर गांव निवासी शिव शंकर की चार वर्षीय बेटी की तबीयत अचानक से बिगड़ गई। मजबूरी में वह गांव में नीम हकीम के पास इलाज कराने चला गया। इलाज के दौरान गलत इंजेक्शन लगाने के करण उसकी मौत हो गई। बच्ची की मौत के बाद पिता ने आरोपी झोलाछाप डाक्टर के खिलाफ थाने में तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया और आरोपी की तलाश में जुट गई। प्रभारी निरीक्षक अमित सिंह ने बताया कि आरोपी झोलाछाप एसपीओ सिंह के खिलाफ आईपीसी 16/17 औषधि नियंत्रण अधिनियम, 304 व 3 (2) 5 एस सी एस टी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था । जिसकी तलाश की जा रही थी । मुखबिर द्वारा सूचना मिलने पर आरोपी झोलाछाप को चुनार चौराहे के पास से हिरासत में लेकर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें