फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन हादसों में दो लोगों की मौत, तीन दोस्त पीजीआई रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। तीन स्थानों पर हुए सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। एक हादसा जगाधरी बस स्टैंड के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को रौंद डाला। जबकि बिलासपुर रोड पर ट्रक चालक ने टाटा मैजिक को टक्कर मार दी। इन हादसों में दोनों की मौत हो गई। वहीं एक अन्य हादसे में कार चालक ने तीन दोस्तों को टक्कर मार कर घायल कर दिया। पुलिस ने उक्त मामलों में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बॉक्स
बस स्टैंड चौक पर कार ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत
बाइक सवार मुस्तफाबाद के व्यवसायी को जगाधरी बस स्टैंड के सामने तेज रफ्तार कार ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौके पर मौत हो गई। सरस्वती नगर की सरस्वती कॉलोनी निवासी शिवचरण सिंह ने बताया कि उनका पड़ोसी 33 वर्षीय राहुल किसी परिचित से मिलने जगाधरी आया था। वीरवार देर रात जब वह लौट रहा था, जब वह अंबाला रोड पर जगाधरी बस स्टैंड के पास पहुंचा, तो पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक कार सहित मौक से फरार हो गया। लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। जहां से उसे पीजीआई रेफर कर दिया। जिसके बाद उसे मुलाना अस्पताल ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान राहुल की मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात कार चालक पर केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।

टाटा मैजिक-ट्रक की टक्कर में, चालक की मौत
उत्तर प्रदेश के गांव बखेड़ी निवासी श्रवण ने बिलासपुर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका पिता प्रकाश सिंह टाटा मैजिक चलाते थे। श्रवण ने बताया कि उसका पिता टाटा मैजिक में सामान लोड कर खिजराबाद-बिलासपुर मार्ग से जा रहा था। गांव चौराही के पास सामने से आ रहे ट्रक चालक ने उसके पिता की टाटा मैजिक को टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक कब्जे में लेकर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन


कार की टक्कर से तीन दोस्त घायल, पीजीआई रेफर
उत्तर प्रदेश के गांव कुंडी निवासी भीम सिंह ने बताया कि वह अपने दोस्त अंकित व बिट्टू के साथ बाइक पर किसी काम से जा रहे थे। जब वह गांव खजूरी के पास पहुंचे तो तेज गति से आ रही कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में वह तीनों घायल हो गए। राहगीरों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां से चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई रेफर कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले की जांच के बाद अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची थी। हादसे में व्यक्ति की मौत हो गई। परिजनों की शिकायत पर कार सवार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल परिजनों को पोस्टमार्टम करवाकर सौंप दिया गया है।
विज्ञापन

-इरशाद अली, जांच अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें