फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज प्रताड़ना के आरोप में पति सहित तीन पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। विवाहित ने पति व ससुरालियों पर दहेज के लिए मारपीट कर घर से निकालने का आरोप लगाया है। विवाहिता ने पुलिस को शिकायत दे आरोपियों पर केस दर्ज करवाया है। मामले में अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

पुलिस जानकारी के अनुसार, खड्ढा कॉलोनी निवासी नीरू ने महिला पुलिस थाने में दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी 2012 में कुरुक्षेत्र के गांव बीड़ सुजरा निवासी रणधीर सिंह से हुई थी। शादी में उसके मायके वालों ने उसे काफी सामान दिया था। मगर शादी के सामान से उसका पति व ससुर लालचंद व सास गीता खुश न थे। शादी के बाद से वे उससे मायके से सामान व नकदी लाने के लिए मानसिक दबाव बनाने लगे। ससुराली उसे इसके लिए बुरी तरह पीटते। विवाहिता का आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर उसके पति व ससुरालियों ने उसे पीटकर घर से निकाल दिया। उसने घटना की सचूना पुलिस को दी। पुलिस ने जांच के बाद सास-ससुर और पति पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें