फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

13 साल की नाबालिग से दुष्कर्म करने का आरोपी ममेरा भाई गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। जगाधरी की एक कॉलोनी में बुआ की 13 साल की बेटी से दुष्कर्म करने के आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। नाबालिग के पेट में दर्द होने पर जब उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया तब उसके साथ दुष्कर्म का खुलासा हुआ था। पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि उसने नाबालिग से तीन बार दुष्कर्म किया था। किसी को बताने पर उसके भाई को जान से मारने की धमकी दी थी। शुक्रवार को पुलिस आरोपी को कोर्ट में पेश करेंगी।
बता दें कि मार्च माह में पुलिस के पास अस्पताल से 13 साल की लड़की के गर्भवती होने की सूचना आई थी। जिसपर वूमेन एंड चाइल्ड हेल्प लाइन की टीम ने काउंसिलिंग की थी। काउंसिलिंग में लड़की ने उसके साथ दुष्कर्म होने की बात कहीं थी। तब लड़की ने बताया कि वह यमुनानगर स्थित एक डिपार्टमेंटल स्टोर मेें गई थी। जब वह वहां से आ रही थी तो तीन युवक उसे मिले। उनमें से एक ने उसके साथ रेप किया। वह उसे कहीं सुनसान स्थान पर ले गया था। पीड़िता काउंसिलिंग में आरोपी का नाम नहीं बता पाई। पीड़िता यह घटना पांच-छह माह पहले की बता रही है। हालांकि तब उसने अपने परिजनों को यह बात नहीं बताई थी। पुलिस लड़की के ब्यान सही न होने पर इसकी वास्तविक जांच कर रहे थे। मामले में आरोपी रिश्तेदार होने पर लड़की व परिजन भी सच्चाई छिपा रहे थे। जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान लड़की ने आरोपी के बारे में बताया। जिसके बाद पुलिस ने लड़के के यूपी निवासी ममेरे भाई को देर शाम गिरफ्तार कर दिया। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसने तीन बार दुष्कर्म किया था। जिसके बाद उसने लड़की को उसके भाई को जाने से मारने की धमकी दी। इसी डर से उसने पुलिस को ब्यान गलत दिए और उसका नाम नहीं बताया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
सिटी जगाधरी एसएचओ राकेश कुमार का कहना है कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार को उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। आरोपी ने दुष्कर्म करने की बात कुबूल की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें