फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोखे से एटीएम बदल कर निकाल लिए खाते से साढ़े 61 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
धोखाधड़ी कर एटीएम कार्ड बदला, खाते से उड़ाए साढ़े 61 हजार रुपये
-जगाधरी की इंदिरा मार्केट स्थित केनरा बैंक के एटीएम की घटना

अमर उजाला ब्यूरो
जगाधरी। इंदिरा मार्केट स्थित केनरा बैंक के एटीएम में नगदी निकलवाने आए बड़वाली गली निवासी सुशील कुमार का अज्ञात व्यक्ति ने धोखे से एटीएम कार्ड बदल लिया। इसके बाद आरोपी ने उसके खाते से 61692 रुपये की नगदी निकलवा ली। मोबाइल पर जब नगदी निकलने का मैसेज आया तो सुशील कुमार को उसके साथ हुई धोखाधड़ी का पता चला। उसने इसकी शिकायत बैंक व पुलिस को दी। पुलिस ने मामले में सुशील की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में मामला दर्ज कर लिया।
बड़वाली गली निवासी सुशील कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि कुछ दिन पहले वह नगदी निकलवाने के लिए इंदिरा मार्केट स्थित केनरा बैंक के एटीएम में आया था। उसने यहां से कुछ नगदी निकलवाई। तभी एटीएम कक्ष में एक व्यक्ति और आ गया। आरोप है कि इस दौरान आरोपी ने उसे बातों में लगा लिया और उसका एटीएम बदल लिया। वह घर आ गया। जब वह घर पहुंचा तभी उसके मोबाइल पर मैसेज आया। जिसमें उसके बैंक अकाउंट से 62 हजार 692 रुपये निकले हुए थे। इस संबंध में उसे पता चला तो उसने बैंक में जाकर अपने खाते की जांच करवाई। जिसमें उसे बताया गया कि एटीएम कार्ड नंबर से उसके खाते से पैसे ट्रांसफर करवाए गए है। इसके बाद उसने पुलिस को इसकी शिकायत दी। पुलिस ने सुशील की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच अधिकारी एएसआई जयपाल का कहना है कि मामले में अज्ञात के खिलाफ केस दर्जकर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगामी कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें