फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो भाइयों की हत्या : आरोपियों के घर ताला तो पीड़ितों के घर लगा है लोगों का तांता

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रेवाड़ी। सदर थाना क्षेत्र के गांव लिसाना में गंदे पानी की निकासी को लेकर हुए झगड़े में दो सगे भाइयों की हत्या के बाद पुलिस ने तीन महिलाओं समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। पुलिस ने एक को एक दिन के रिमांड पर लिया है, जबकि अन्य को जेल भेज दिया है। मामले के बाद गांव में शांती बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है। गांव में आरोपियों के घर पर लटका है जबकि पीड़ित पक्ष के घर में लोगों का तांता लगा हुआ है।
गांव लिसाना में शनिवार को दरियाव और राजेंद्र के बेटों के मध्य गंदे पानी की निकासी को लेकर हुए झगड़े में दो भाइयों की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई थी। इसमें पांच अन्य लोग भी घायल हो गए थे। शनिवार दोपहर को झगड़े की शुरूआत महिलाओं की गाली-गलौच से हुई थी। राजेंद्र पक्ष ने लाठी-डंडों और चाकुओं से हमला कर दिया था। इसमें 30 वर्षीय धर्मबीर और 26 वर्षीय कमल की मौत हो गई थी, जबकि सत्यवान और हंसराज जबकि आरोपी पक्ष की तरफ से ममता, देवेंद्र और दिनेश घायल हो गए थे। शनिवार देर शाम को पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। इसमें देवेंद्र, दिनेश, ममता, शीतल और माया देेवी शामिल हैं। रविवार को पुलिस ने सभी आरोपियों को कोर्ट में पेेश किया, जहां से पुलिस ने देवेंद्र को एक दिन के रिमांड पर लिया है अन्य आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। गांव में दूसरे दिन भी आरोपियों के घरों पर ताले लटके मिले जबकि पीड़ित पक्ष के घर लोगों का तांता लगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में आरोपी सभी पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनको कोर्ट में पेश किया गया। एक आरोपी देवेंद्र को एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। - विनोद कुमार, एसएचओ थाना सदर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें