फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक परिवार के सात लोगों पर महिला ने मारपीट व दुष्कर्म के प्रयास का लगाया आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
महिला ने एक परिवार के सात लोगों पर मारपीट व दुष्कर्म के प्रयास का लगाया आरोप
- पुलिस ने सातों आरोपियों पर किया केस दर्ज, पुरानी रंजिश का बताया जा रहा मामला
अमर उजाला ब्यूरो
जठलाना। क्षेत्र के एक गांव की महिला ने गांव के ही एक परिवार के सात लोगों पर मारपीट व दुष्कर्म करने के प्रयास का आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर सातों आरोपियों के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट करने, जान से मारने की धमकी देने व दुष्कर्म के प्रयास के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है। मामला पुरानी रंजिश का बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

जठलाना पुलिस को दी शिकायत में एक गांव निवासी महिला ने बताया कि उसका गांव के जयपाल के साथ भूमि विवाद चल रहा है। जिसको लेकर वह सोमवार को शिकायत देने के लिए थाने के लिए जाने वाले थे। इस दौरान उसके पति अपने भाई को बुलाने चला गया। उस समय वह घर पर अकेली थी। आरोप है कि तभी गांव का जयपाल अपने बेटों व अन्य परिजनों के साथ दीवार फांदकर उसके घर में घुस गए। इस दौरान उन्होंने उसके साथ मारपीट की और उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। उसके शोर मचाने पर वह घर से भाग गए और भागते समय उसे जाने से मारने की धमकी दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

वर्जन
जठलाना थाना प्रभारी ओमप्रकाश का कहना है कि मामले में एफआईआर दर्जकर ली गई है। मामला रंजिश का है। मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें