फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी को नौकरी दिलवाने का झांसा देकर महिला के साथ शिमला ले जाकर किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
बेटी को नौकरी दिलवाने का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म
विज्ञापन

-पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ किया केस दर्ज
यमुनानगर। बेटी को नौकरी दिलवाने का झांसा देकर एक व्यक्ति ने महिला को शिमला ले जाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। उसके साथ अश्लील वीडियो भी बनाया। पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने व्यक्ति के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
पुलिस को दी शिकायत में एक महिला ने बताया कि दिसंबर 2018 में उसके मोबाइल पर गांव भाटली निवासी कपिल बाछल का एक मेसेज आया। जब उसने फोन करके पूछा तो कपिल ने बताया कि वह नौकरी दिलवाने का काम करता है। उसने कपिल को बताया कि उसकी लड़की कॉलेज में पढ़ती है। तो कपिल ने उसे उसकी लड़की को सरकारी कार्यालय में डीसी रेट पर नौकरी दिलवाने का आश्वासन दिया। कपिल ने उसे उसकी लड़की के दस्तावेज लेकर मिलने के लिए बुलाया। वह लड़की के दस्तावेज लेकर कपिल के पास चली गई और उसे दस्तावेज थमा दिए। इसके कुछ दिन बाद फिर से उसके पास कपिल का फोन आया और कहा कि उसे अपनी लड़की के दस्तावेज लेकर उसके साथ शिमला चलना होगा। वह उसकी बातों में आ गई। कपिल उसे गाड़ी में शिमला ले गया। जहां पर कपिल ने उसे कोल्ड में नशीला पदार्थ डालकर पीने के लिए दिया। इसे पीने के बाद वह बेहोश हो गई। जिसके बाद कपिल ने उसके साथ दुष्कर्म कर डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को बताने पर दिया अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी
महिला ने पुलिस को बताया कि जब उसे होश आया तो उसने कपिल को इसकी शिकायत करने की बात कही। कपिल ने कहा कि यदि उसने पुलिस व अन्य किसी को इसके बारे में बताया तो वह बनाई हुई अश्लील वीडियो को वायरल कर देगा। उसके बाद उसने डर के कारण इस बारे में किसी को नहीं बताया। जिसका वह फायदा उठाने लगा। वह उसे ब्लैकमेल कर उसके साथ यमुनानगर व हरिद्वार में ले जाकर दुष्कर्म करता रहा। यही नहीं वह उनके घर में भी आकर परेशान करना शुरू कर दिया। परेशान होकर उसने घटना की सूचना पुलिस को दी।
वर्जन
मामले की शिकायत मिलते ही आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- बलजीत, जांच अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें