पूर्व विधायक के भतीजे पर फायरिंग करने के तीन आरोपी गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। इनेलो के पूर्व विधायक दिलबाग सिंह के भतीजे की कार पर फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने तीन युवकों को पकड़ा है। सीआईए-1 की टीम ने तीनों को कोर्ट में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस ने आरोपियों से वारदात के दौरान इस्तेमाल किए गए हथियार व बुलेट बरामद की गई। सीआईए-1 के इंचार्ज महावीर सिंह ने बताया कि टीम को सूचना मिली थी कि फायरिंग के आरोपी रेलवे चौक पर घूम रहे है। जिसके बाद टीम का गठन किया गया। टीम में सब इंस्पेक्टर गुरमेज सिंह, मनोज, एएसआई जसबीर, हैप्पी, रणधीर, सुखविन्द्र, विपिन व सुभाष शामिल रहे। इसके बाद टीम मौके पर पहुंची। यहां उन्होंने लक्ष्मी गार्डन निवासी सूर्य प्रताप उर्फ नोनी, बैंक कॉलोनी निवासी शुभम, शिवपुरी कॉलोनी निवासी मनवीर चैहल के नाम से हुई, जिन्हें कोर्ट में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया गया है।
6 फरवरी की शाम को पूर्व विधायक दिलबाग का भतीजा दिलराज इनोवा गाड़ी में सवार होकर कुछ खाने का सामान लेने जा रहा था। तीनों आरोपी बुलेट पर घूम रहे थे। कमानी चौंक पर उन्होंने पूर्व विधायक के भतीजे को देख लिया और उन्होंने उस पर फायरिंग कर दी। इस दौरान एक फायर ऑटो चालक को लगा और वह घायल हो गया। आरोपी अंधाधुंध फायरिंग करते रहे। जो कई गोलियां इनोवा गाड़ी के शीशे में लगी। दिलराज ने किसी तरह नीचे झुक कर अपनी जान बचाई। वहीं वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गए। यह मामला थाना शहर यमुनानगर में दर्ज किया गया था।
फोटो-14