फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ने के खेत में मिला महिला का क्षत विक्षत शव, रेप के बाद हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
- गन्ने के खेत में मिला महिला का शव, रेप के बाद हत्या की आशंका
- गले में लिपटी मिली चुन्नी, शरीर पर चोट के निशान
- याकूबपुर गांव की घटना, तीन साल पहले भी इसी स्थान पर मिला था युवती का शव
- कई दिन पहले दिया वारदात को अंजाम, शव पड़ चुका है नीला।
- पुलिस कर रही है पहचान के प्रयास, अज्ञात पर किया हत्या का केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
छछरौली। याकूबपुर गांव में नेशनल हाइवे 73ए से सटे गन्ने के खेत में महिला की उसी की चुन्नी से गला घोंटकर हत्या कर दी गई। महिला का शव गन्ने के खेत में अर्धनग्न हालत में पड़ा मिला। आशंका जताई जा रही है महिला से दुष्कर्म किया गया। इसके बाद उसकी हत्या की गई। शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। महिला का शव सड़ा हुआ था। गले में चुन्नी लिपटी हुई थी और गले व शरीर पर चोटों के निशान थे। महिला की हत्या की सूचना मिलने पर छछरौली पुलिस व एफएसएल टीम ने मौके का मुआयना किया। शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाए। सूचना मिलने के बाद एसपी डॉ. कुलदीप सिंह व डीएसपी जगाधरी राजिंद्र कुमार ने मौके का मुआयना किया। पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
बुधवार दोपहर को याकूबपुर गांव का एक व्यक्ति चारा लेने के लिए गांव के रकबा में स्थित शेरपुर निवासी गुरनाम सिंह के गन्ने के खेत में गया। यहां उसे करीब 30-35 वर्षीय महिला का शव अर्धनग्न हालत पड़ा हुआ देखा। शव गली सड़ी हालत में पड़ा हुआ था। उसके गले में चुन्नी लिपटी हुई थी। चेहरे व शरीर पर चोटों के निशान थे। उसने इसकी सूचना खेत मालिक व सरपंच को दी। कुछ ही देर में सरपंच व गांव के काफी लोग मौके पर पहुंचे। सरपंच ने छछरौली पुलिस को फोन करके मामले से अवगत कराया। मौके पर पहुंची छछरौली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आसपास के लोगों को शिनाख्त करने का प्रयास किया। लेकिन किसी ने मृतक महिला की शिनाख्त नहीं की। पुलिस ने मृतक महिला के कपड़ों की तलाशी ली, लेकिन उसके पास से भी कोई ऐसा दस्तावेज नहीं बरामद किया गया। जिससे उसकी शिनाख्त हो सके। प्राथमिक जांच में महिला कहीं बाहर की प्रतीत हो रही है। शिनाख्त न होने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव गृह भेज दिया।
विज्ञापन

बॉक्स
ग्रामीण बोले, पहले दुष्कर्म, फिर चुन्नी से घोंटा गला :
ग्रामीणों के अनुसार महिला की गले में चुन्नी लिपटी हुई थी। महिला को देखने से ऐसा प्रतीत होता है कि महिला के साथ पहले हत्या की गई, उसके बाद चुन्नी से महिला का गला घोट कर उसकी हत्या की गई है। वारदात को चार-पांच दिन पहले अंजाम दिया गया। क्योंकि महिला का शव गली सड़ी हालत में था। महिला के कपड़े भीगे हुए थे। दो दिन पहले हुए बारिश में भी शव यहीं पड़ा हुआ था।
बॉक्स
वेशभूषा से प्रवासी लग रही महिला :
ग्रामीणों का कहना है कि महिला की वेशभूषा से प्रतीत होता है कि महिला यहां की स्थानीय नहीं है। कपड़ों से देखकर महिला यूपी या बिहार की रहने वाली लग रही है। महिला का शव मिलने से क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया है।
बॉक्स
तीन साल पहले युवती का मिला था शव :
जिस जगह पर महिला का शव मिला है, उससे 500 मीटर दूर तीन साल पहले एक युवती का शव भी इसी तरह पड़ा हुआ मिला था। युवती पास के गांव की रहने वाली थी। उसकी हत्या उसके पति ने ही की था। जिसका बाद में खुलासा हुआ था। आरोपी पति हत्या के बाद उसका शव यहां पर डाल गया था। मौके पर खड़े लोगों का कहना है कि यह जगह काफी सुनसान है। जिसका फायदा आपराधिक प्रवृति के लोग उठाते है।
बॉक्स
सीआईए सहित तीन टीमें पहुंची :
महिला की हत्या के मामले में जांच के लिए सीआईए टू, डिटेक्टिव स्टाफ व साइबर क्राइम की टीम ने भी मौके का मुआयना किया। तीनों टीमों ने अपने स्तर पर साक्ष्य जुटाए और ग्रामीणों से बातचीत कील। तीनों टीमों ने अपने स्तर पर इस हत्याकांड की जांच शुरू कर दी है।
वर्जन
याकूबपुर के पास गन्ने के खेत में महिला का शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर गई थी। महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई है। मामले में अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। महिला के मौत के कारणों का पता व दुष्कर्म हुआ या नहीं इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा।
- कंवलजीत सिंह, एसएचओ, थाना छछरौली।
फोटो : 22, 23, 28, 29 व 30

तीन हत्याओं की गुत्थी सुलझी नहीं, दो और हत्याओं ने पुलिस की बढ़ाई टेंशन
कैल में हुए दो ब्लाइंड मर्डर, रादौर में युवक की हत्या के मामले अभी तक अनसुलझे
अब 18 फरवरी को चांदपुर में तलवारों व रॉड से हमला कर ड्राइवर की हत्या व याकूबपुर में गन्ने के खेत में महिला की हत्या से पुलिस कार्य का दबाव ओर बढ़ा
यमुुनानगर। जनवरी माह में कैल गांव में एक ही तरीके से हुए दो मर्डर मामलों और रादौर में युवक को अगवा कर पीटकर हत्या करने के मामलों की गुत्थी अभी तक पुलिस सुलझा नहीं पाई थी कि अब फरवरी में तलवारों व रॉड से हमला कर असलम की हत्या कर दी गई। बुधवार को गन्ने के खेत में महिला की हत्या के मामलों ने पुलिस की टेंशन बढ़ा दी है। एक महीने के भीतर पांच हत्याओं में से पुलिस एक को भी सुलझा नहीं पाई है। हालांकि पुलिस की चार चार टीमों इन हत्याओं के केसों को सुलझाने में जुटी है। बावजूद इसके इन केसों में अब तक पुलिस ना तो हत्यारों का सुराग लगा पाई और न ही हत्या करने की वजह जुटा पाई।
बॉक्स
पहला केस
डेयरी कांपलेक्स में डेयरी नौकर का मर्डर :
15-16 जनवरी की रात को कैल स्थित डेयरी कॉम्पलेक्स में डेयरी के नौकर मोहन की हत्या कर दी गई थी। मोहन डेयरी में रात को अकेला रहता है। मामले की सुलझाने के लिए सीआईए की दोनों विंग, डिटेक्टिव स्टाफ व सदर थाना पुलिस की टीमें बनाई हुई है, लेकिन नतीजा जीरो है।
दूसरा केस
कैल में पौध नर्सरी चौकीदार मर्डर
27 जनवरी को कैल में ही पौध नर्सरी की देखरेख करने वाले यूपी के ज्योतिफूले नगर निवासी तेजपाल (45) की हत्या की दी गई। दोनों मर्डर एक ही तरीके से किए गए थे। इस मामले में भी पुलिस ने वहीं चार टीमें सुलझाने के लिए लगाई हुई है तो मोहन मर्डर केस को देख रही है। लेकिन अभी तक पुलिस के हाथ कोई भी सुराग नहीं लग पाया।
तीसरा केस
27 जनवरी की रात को अज्ञात लोगों ने रादौर की दीपक कालोनी निवासी सोनू (30) को कार में अगवा कर पीटकर अधमरा कर हाइवे किनारे फेंक दिया था। अगले दिन पीजीआई चंडीगढ़ में उसने दम तोड़ दिया। सीसीटीवी फुटेज में कार से युवक को फेंकने की घटना कैद हुई थी, लेकिन हत्यारे पकड़ से बाहर है।
विज्ञापन

चौथा केस
देहरादून के असलम की विशू राणा नाम के शख्स ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर तलवार, सरिये व डंडों से हत्या कर दी। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी की पहचान भी कर ली गई, लेकिन आरोपी पकड़ से बाहर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें