फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी में लड़की पर कॉमेंट करने पर विवाद, वर व वधु पक्ष में झगड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
शादी में लड़की पर कमेंट करने पर विवाद, वर व वधु पक्ष में झगड़ा
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। कमानी चौके पास स्थित एक मैरिज पैलेस में आयोजित शादी समारोह में वर व वधु पक्ष के लोगों के बीच झगड़ा हो गया। बताया जा रहा है कि एक लड़की पर गलत कमेंट करने पर विवाद हुआ। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों में जमकर बहस व मारपीट हुई। काफी देर तक शादी में हंगामा होता रहा। जिसके बाद सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस हंगामा कर रहे कुछ युवकों को हिरासत में लेकर गई। जिसके बाद मामला शांत हुआ। हालांकि बाद में दोनों पक्षों के परिजन थाने में गए और समझौता किया।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार मंगलवार को कमानी चौक स्थित निजी पैलेस में शादी समारोह का आयोजन किया गया था। बताया जा रहा है कि शादी में रिबन की कटाई के बाद कुछ युवकों ने एक लड़की पर गलत कमेंट कर दिए। जिसके बाद लड़की ने अपने परिजनों को बात बताई। जिससे विवाद हो गया। परिजनों ने युवकों को पकड़ लिया। और सूचना शहर पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर शहर पुलिस मौके पर पहुंची और कुछ लोगों को हिरासत में लिया। कुछ देर बाद दोनों पक्षों के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। जहां युवकों ने परिजनों से माफी मांगी और मामला शांत हुआ बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया। शहर थाना प्रभारी नवीन का कहना है कि निजी पैलेस में शादी समारोह में हुए हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर गई थी। दोनों पक्षों में समझौता हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें