वाल्मीकि मंदिर की जमीन को लेकर दो पक्षों में झगड़ा, सफाई कर रहे दंपति व व्यक्ति को पीट किया घायल
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर।
बुड़िया थाना क्षेत्र के गांव मंडौली मे बाल्मीकि मंदिर की जमीन को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया। झगड़े के दौरान चार पांच लोगों ने मंदिर की सफाई कर रहे दंपति व व्यक्ति पर बल्लम, डंडों व लाठियों से हमला कर दिया। जिसमें तीनों घायल हो गए। पुलिस ने मामलें में पांचों आरोपियों को नामजद कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
मंडौली निवासी अजय कुमार ने बताया कि चार फरवरी को वो और उसके पिता व उसकी मेरी पत्नी रिंपी देवी बाल्मीकि मंदिर के आगे साफ सफाई कर रहे थे। उसी समय वहां पर गांव के ही संजय, मोहकम, पवन, सोनू, सतीश अपने हाथों में लाठियां डंडे लेकर आए और कहने लगे कि तुम बाल्मीकि मंदिर क्यों बना रहे हो। जिस पर उन्होंने कहा कि ये तो सामाजिक काम है और समाज के लिए कार्य कर रहे है। इसके बाद आरोपियों ने वहां पर अपने रिश्तेदारों को भी बुला लिया। आरोप है कि सभी बाल्मीकि मंदिर की जगह पर कब्जा करना चाहते है और पहले भी इस जगह को लेकर लड़ाई झगड़ा कर चुके है। इस रंजिश को लेकर आरोपियों ने उनपर बल्लम, डंडों व लाठियों से हमला कर दिया। आरोपी संजय, मोहकम, सोनू व पवन ने मेरी दोनों टांगों पर बल्लम से हमला किया। बाकी सभी ने भी डंडो से अचानक हमला कर दिया। इसके बाद उसकी पत्नी व पिता पर भी हमला कर घायल कर दिया। उनके शोर मचाने पर मौके पर गांव के अन्य लोग आ गए। जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। लोगों ने उन्हें अस्पताल में पहुंचाया। जहां उन्हें उपचार दिया गया। सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामले में आरोपी संजय, मोहकम, पवन, सोनू व सतीश के खिलाफ केस दर्जकर लिया है।