फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीढ़ियों की ग्रिल पर फंदे पर लटकी मिली एवीटी सैल इंचार्ज की पुत्रवधु, पिता बोला हत्या कर लटकाया

विज्ञापन
विज्ञापन
फंदे से लटकी मिली विवाहिता, परिजनों ने ससुरालियों पर लगाया दहेज हत्या का आरोप
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। फर्कपुर थाना क्षेत्र की बसंत विहार कॉलोनी में हरियाणा पुलिस के इंस्पेक्टर की पुत्रवधु का शव सीढ़ियों की ग्रिल से चुन्नी के फंदे से लटका मिला। घटना के समय इंस्पेक्टर ड्यूटी पर व अन्य परिजन काम से बाहर गए हुए थे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया। मृतका के पिता ने ससुराल पक्ष पर लोगों पर दहेज के लिए उसकी हत्या कर शव को फंदे से लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में मृतक विवाहिता के पति, ससुर व सास पर दहेज हत्या के आरोप में केस दर्जकर लिया है।
पंजाब के डेराबसी के गांव खेलन निवासी वंदना (30) की करीब चार साल पहले हरियाणा पुलिस में इंस्पेक्टर पद पर तैनात रमेश राणा के बेटे कविंद्र से शादी हुई थी। बसंत विहार में उन्होंने आवास बना रखा है। शुक्रवार को इंस्पेक्टर व उसका बेटा अपनी ड्यूटी पर गए हुए थे। दोपहर के समय इंस्पेक्टर की पत्नी भी किसी काम से बाहर चली गई। इसके बाद घर पर केवल वंदना अकेली रह गई थी। वहीं, दोपहर बाद जब इंस्पेक्टर की पत्नी घर पहुंची तो उसने देखा कि वंदना चुन्नी के फंदे से सीढ़ियों की ग्रिल पर लटकी हुई है। यह देख उसकी चीख निकल गई, शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंची और सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर फर्कपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया।
विज्ञापन


ये बोले मृतका के पिता :
खेलन निवासी श्याम सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्होंने चार साल पहले अपनी बेटी वंदना की शादी कविंद्र सिंह के साथ की थी। शादी में उन्होंने अपनी हैसियत से बढ़कर दान दहेज दिया था। लेकिन शादी में दिए गए सामान से उसके ससुराल पक्ष के लोग संतुष्ट नहीं थे। आरोप है कि शादी में और दहेज की मांग को लेकर वे उसकी बेटी वंदना को परेशान करते थे। शुक्रवार शाम उन्हें सूचना मिली थी उनकी बेटी की मौत हो गई है। जब वह यहां पहुंचे तो उनकी बेटी ग्रिल से फंदे पर लटकी हुई थी। उसका आरोप है कि उसकी बेटी को दहेज के लिए मारा गया है।
विज्ञापन


बसंत विहार में विवाहिता के फंदा लगाने की सूचना पर पुलिस मौके पर गई थी। विवाहिता सीढ़ियों की ग्रिल से फंदे पर लटकी हुई थी। मृतका के परिजनों के आने पर शव को उतारा गया। मृतका के पिता ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। जिसकी शिकायत पर मामले में विवाहिता के पति, ससुर व सास पर केस दर्जकर लिया गया है।
- सुभाष चंद्र, एसएचओ, थाना फर्कपुर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें