फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात कनाल भूमि के झगड़े में देवर ने भाभी को कुल्हाड़ी से काट डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
सात कनाल जमीन के झगड़े में देवर ने भाभी को कुल्हाड़ी से काटा, मौत
विज्ञापन

रादौर । गांव जयसिंह का माजरा में 7 कनाल भूमि विवाद को लेकर देवर ने कुल्हाड़ी से अपनी बड़ी भाभी का कत्ल कर दिया। वारदात के बाद देवर मौके से फरार हो गया। महिला के मर्डर की सूचना मिलते ही रादौर थाना पुलिस गांव में पहुंची, जहां पता चला कि महिला को सरस्वती नगर के सरकारी अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस की टीम सरस्वती नगर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने मृतका के पति की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
बताया जा रहा है कि जयसिंह का माजरा गांव निवासी गुलशन सैनी और उसके भाई संदीप सैनी के बीच सात कनाल भूमि को लेकर विवाद चल रहा था। गुरुवार को भी इसी बात को लेकर दोनों भाइयों के बीच झगड़ा हो गया। इसी दौरान संदीप कुल्हाड़ी ले आया। इसी दौरान जब गुलशन की पत्नी अनीता बीच में आई तो संदीप ने अनीता के सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। जिससे उसकी भाभी अनिता (38) खून से लथपथ होकर वहीं गिर गई। वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गया। महिला का पति अन्य परिजनों से सहयोग से घायल पत्नी को सरस्वती नगर के सरकारी अस्पताल में लेकर गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

बॉक्स
पहले भी हो चुका है झगड़ा
जांच अधिकारी का कहना है कि इनके बीच काफी समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था और पहले भी कई बार इनके बीच झगड़ा हो चुका था। मृतका के परिजनों ने पुलिस को बताया कि जब तक वे कुछ समझता तब तक अनिता लहूलुहान हो चुकी थी। वे किसी तरह उसे अस्पताल लेकर पहुंचा। जहां डॉक्टरों ने जवाब दे दिया।
विज्ञापन

वर्जन
प्रॉपर्टी को लेकर दो भाइयों के बीच विवाद चल रहा है। इसी दौरान झगड़े में देवर ने अपनी भाभी को कुल्हाड़ी से काट दिया। शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में भिजवा दिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है, जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
मेश चंद, रादौर थाना प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें