फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक चालक से लूटे पर्स से निकले सिम को सर्विलांस लगाया हुआ था पुलिस ने, आरोपी की बहन ने यूज के लिए मोबाइल में डाला तो पकड़े गए आ

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ट्रक चालक से लूटे पर्स से निकले सिम को सर्विलांस लगाया हुआ था पुलिस ने, आरोपी की बहन ने मोबाइल में डाला तो पकड़े गए आरोपी
पंक्चर होने पर टायर बदल रहे ट्रक चालक से मारपीट कर पर्स व मोबाइल लूटने वाले दोनों आरोपी गिरफ्तार
आरोपियों को पुलिस ने रिमांड पर लिया, पूछताछ में अन्य आरोपियों के होंगे खुलासे
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। पंक्चर होने पर टायर बदल रहे ट्रक चालक से मारपीट कर पर्स व मोबाइल लूटने वाले दो आरोपियों को एंटी व्हीकल थेफ्ट सेल की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। ट्रक चालक को लूटने के बाद आरोपियों ने मोबाइल को नारायणगढ़ में फेंक दिया था। जबकि पर्स को अपने पास। पर्स में एक सिम और थी। आरोपियों की बहन ने जब सिम को मोबाइल में डालकर यूज किया तो पुलिस द्वारा सर्विलांस पर नंबर लगने से आरोपी फंसे में आ गए। सिम की लोकेशन के आधार पर पुलिस ने दबिश देकर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से पर्स व सिम बरामद कर लिया गया है। बुधवार को दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया गया। रिमांड में अन्य आरोपियों का खुलासा होगा।
एंटी व्हीकल थेफ्ट सेल के इंचार्ज रमेश राणा ने बताया कि बीते वर्ष 30 जून को उत्तरप्रदेश के कस्बागढ़ निवासी पप्पू खनन जोन में खनन सामग्री लेने आया था। वापस लौटते समय खानपुर हडौली के पास ट्रक का टायर पंक्चर हो गया। ट्रक ड्राइवर पप्पू जब स्टेपनी बदल रहा था। तभी बाइकों पर सवार होकर आरोपी आए और लोहे की रॉड से ट्रक ड्राइवर पर हमला कर उसे घायल कर दिया और उसके पास से साढ़े 12 हजार रुपये, पर्स व मोबाइल छीन कर फरार हो गए थे। इस मामले को सुलझाने के लिए पुलिस ने ट्रक चालक के मोबाइल व पर्स में रखी गई सिम को सर्विलांस पर लगाया हुआ था। रमेश राणा ने बताया कि आरोपियों ने ट्रक ड्राइवर का छीना हुआ मोबाइल नारायणगढ़ के पास फेंक दिया। एक आरोपी के पास ड्राइवर का पर्स था। जिसमें एक अन्य सिम थी। यह सिम जब उसकी बहन ने मोबाइल में डाली तो वह सर्विलांस में आ गया। जिसके बाद पुलिस आरोपियों तक पहुंची। दबिश देकर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में इनकी पहचान देवधर निवासी विकास उर्फ विक्की व छछरौली निवासी विशाल उर्फ कल्लू के नाम से हुई। इसके बाद मामले की कड़ियां जुड़ती गई। आरोपियों ने जो मोबाइल नारायणगढ़ के पास फेंका था, वह भी किसी राहगीर को मिल गया था। जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
फरार आरोपी जल्द होंगे गिरफ्तार :
इंचार्ज रमेश कुमार का कहना है कि पकड़े गए आरोपियों से लोहे की रॉड, सिम व मोबाइल बरामद कर लिया है। मामले में अभी और भी आरोपी पकड़े जाने है। जो फरार चल रहे है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। अभी वारदात में शामिल बाइक बरामद करनी है।
फोटो : 06
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें