250 ग्राम गांजा फूल-पत्ती सहित एक काबू
कैथल। सीआईए-1 पुलिस ने एक व्यक्ति को 250 ग्राम गांजा फूल-पत्ती, 4660 रुपये ड्रग मनी तथा एक मोबाइल फोन बरामद किया है। पीआरओ ने बताया कि सी आई ए-1 पुलिस के उप निरीक्षक बलजीत सिंह, सहायक उप निरिक्षक जोगिंद्र सिंह, शुभकरण व हवलदार राज सिंह की टीम ने रेलवे ओवर ब्रिज के नीचे से अंकुश निवासी सैंसी बस्ती जाखोली अड्डा कैथल को काबु कर 250 ग्राम गांजा फूल पत्ती के अलावा 4660 रुपये ड्रग मनी तथा एक मोबाइल फोन बरामद किया गया।