फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्दी बढ़ने के साथ ही खेतों में रखें ट्रांसफार्मर से सामान चोरी होने वारदातें बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
- सर्दी बढ़ने के साथ ही खेतों में रखें ट्रांसफार्मर से सामान चोरी होने वारदातें बढ़ी
- जठलाना और छछरौली क्षेत्र से किसानों की क्षेत्रों में रखे ट्रांसफार्मर से सामान चोरी होने की दो वारदात सामने।
- बिजली निगम एसडीओ की की शिकायत पर दो अलग-अलग एफआईआर दर्ज।
- लाखों रुपये के सामान के चोरी होने का एस्टीमेट।
- पिछले साल भी हुई थी 10 से ज्यादा वारदातें
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। सर्दी बढ़ने के साथ खेतों में रखें ट्रांसफार्मर से उपकरण चोरी होने की वारदातें बढ़ने लगी है। जीरो डिग्री तापमान पर जहां किसान व लोग अपने घरों में आराम करते है, वहीं चोर खेतों में रखे ट्रांसफार्मर को निशाना बना रहे है। हाल में ही चोरों ने दो अलग अलग स्थानों पर रखे बिजली ट्रांसफार्मर के लाखों रुपये के उपकरण चोरी कर लिए। उपकरण चोरी होने के बाद किसान को बिजली के लिए परेशान होना पड़ रहा है। पुलिस ने दोनों मामलों में अज्ञात पर एफआईआर दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
बॉक्स
केस नंबर एक
यूएचबीवीएन छछरौली के एसडीओ सतिंद्र सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि दो जनवरी को उन्हें सूचना मिली थी लेदी गांव निवासी कुलबीर सिंह के खेत में लगा ट्रांसफार्मर से चोरों ने उपकरण चोरी किए है। सूचना के आधार पर उन्होंने मौके का मुआयना किया। उन्होंने देखा की खेत में लगा 16 केवीए का ट्रांसफार्मर खुला हुआ पड़ा है। जब उसकी जांच की तो अंदर से एक एचटीएचटी, लगभग 40 किलो कॉपर कॉयल, लेमिनेटिड़ कोर, ब्रांस रॉड, ब्रांस नट, समेत करीब 40 हजार रुपये का सामान गायब था। कुलबीर से उन्हें बताया कि चोरों ने रात के समय चोरी की वारदात को अंजाम दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
दूसरा केस
यूएचबीवीएन रादौर के एसडीओ ने बताया कि निगम का एक ट्रांसफार्मर गांव भागवाली में लगा हुआ है। उन्हें सूचना मिली थी कि चोरों ने ट्रांसफार्मर के उपकरण चोरी कर लिए है। सूचना के आधार पर वे एएफएम नंद लाल के साथ मौके पर गए तो उन्होंने देखा खेत में ट्यूबवेल पास लगे ट्रांसफार्मर टूटा हुआ पड़ा है। जिसके अंदर से कॉपर कॉयल समेत लगभग 16 हजार रुपये का सामान गायब था। उन्होंने सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की। पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें