फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेत्रहीन व साथी को लूटने का तीसरा आरोपी भी चढ़ा सीआईए टू के हत्थे

विज्ञापन
विज्ञापन
नेत्रहीन व साथी को लूटने का तीसरा आरोपी भी चढ़ा हत्थे
विज्ञापन

आरोपियों से नकदी व मोबाइल बरामद, तीनों आरोपियों को भेजा जेल
यमुनानगर। अपहरण कर मारपीट करने के फरार चल रहे तीसरे आरोपी को भी सीआईए टू की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया गया। जबकि पहले से अरेस्ट दोनों आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया जहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
सीआईए इंचार्ज श्री भगवान यादव ने बताया कि टीम को सूचना मिली थी कि अपहरण कर मारपीट का तीसरा आरोपी सुढ़ैल मोड़ पर नए बाईपास के पास घूम रहा है। सूचना पर एसआई राम प्रसाद, सब इंस्पेक्टर धर्मपाल की टीम का गठन किया गया। टीम ने मौके पर जाकर बाईपास के पास से तीसरे आरोपी ससौली निवासी सचिन को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर पहले भी कई मामले दर्ज है। पुलिस ने आरोपी को रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

ये था मामला :
श्रीभगवान ने बताया कि बिहार के छपरा जिले के गांव नवीगंज निवासी रणधीर कुमार जगाधरी गूगा माड़ी के नजदीक किराए पर रहता है। वह स्वामी विवेकानंद चेतना ट्रस्ट में नौकरी करता है। बीते रविवार शाम को वह अपने साथी बिहार के मोतीहारी जिले के गांव राजेपुर निवासी नेत्रहीन आशुतोष राज के साथ मिलकर वर्कशाप रोड पर ट्रस्ट की पर्चियां काट रहे थे। तभी एक बुलेट व बाइक पर सवार होकर तीन युवक आए। तीनों युवकों ने रणधीर व आशुतोष राज को जबरदस्ती बाइक पर बिठा लिया। दोनों युवकों को अगवा कर आरोपी ससौली रोड पर करीब दो-तीन किलोमीटर खेडी रांगडान की तरफ सुनसान जगह पर ले गए। जहां बदमाशों ने उनसे मारपीट कर उनके बैग से ट्रस्ट की पर्चियों से एकत्रित हुए करीब पांच हजार रुपये, उसका मोबाइल व ट्रस्ट की पर्ची डायरी छीन ली। इसके बाद तीनों आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने मामलेे में तीन अज्ञात युवकों पर एफआईआर दर्ज की थी। इस मामले में आरोपी अमरपुरी कॉलोनी निवासी शौकीन व खेड़ी रांगडान निवासी मंदीप को सोमवार रात को गिरफ्तार कर लिया था। जिन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन

वर्जन
मोबाइल व नगदी की करेंगे बरामदगी :
सीआईए टू इंचार्ज इंस्पेक्टर श्रीभगवान यादव का कहना है कि आरोपियों से छीना गया फोन, नकदी व वारदात में इस्तेमाल की गई बुलेट बाइक बरामद करनी है। इसलिए आरोपी को रिमांड पर लिया गया है। पूछताछ में आरोपी से अन्य खुलासे भी हो सकते है।
फोटो : 16
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें