पार्टनर की टांगे तोड़ने वाले आरोपियों ने जमानत से आकर दूसरे पार्टनर पर किया हमला,
देसी कट्टा तान धमकाया, पार्टनर को पीटने के मामले में समझौता करने को लेकर बातचीत करने को लेकर बुलाया यमुनानगर। पार्टनर की टांगे तोड़ने वाले आरोपियों ने समझौते के लिए बातचीत करने आए दूसरे पार्टनर पर रॉड व खुखरी (चाकूनुमा हथियार) सेे हमला कर घायल कर दिया। आरोपी पहले पार्टनर पर हमला करने के आरोप में जेल से जमानत पर आए हुए थे। हमले के दौरान आरोपियों ने देसी कट्टा तानकर जान से मारने की धमकी दी। घटना बुड़िया के गगडान मोहल्ला की है। पुलिस ने मामले में आठ लोगों को नामजद कर दो अन्य पर एफआईआर दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
बुड़िया के सेतियाना मोहल्ला निवासी उदयवीर उर्फ सोनू ने बताया कि उसका रेत बजरी सप्लाई का काम है। उसका पार्टनर भोगपुर निवासी चरणजीत है। कुछ दिन पहले उसके पार्टनर चरणजीत के साथ फैजान उर्फ मक्खी, गुल्लू व उसके 8-10 साथियों ने मारपीट की थी। इस दौरान हमलावरों ने चरणजीत की टांग तोड़ दी थी। मामले में बुड़िया पुलिस ने फैजान व गल्लू सहित दस लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था। आरोपी फैजान व गुल्लू जेल में थे। कुछ दिन पहले ही आरोपियों की जमानत हुई थी। हमले में घायल अपने पार्टनर चरणजीत की देखभाल की थी। इसी बात को लेकर गुल्लू का परिवार उससे रंजिश रखने लग गया था। इसी रंजिश को लेकर आरोपी गुल्लू के भाई चांद व शदाब ने उसे कई बार देख लेने की धमकी दी। उसने कई बार शदाब व अन्य को समझाया कि उसमें उसका क्या दोष है। उसने उनका समझौता करने को लेकर कहा। इसी बात को लेकर मंगलवार रात करीब दस बजे शदाब का उसके पास फोन आया कि उनके घर आ जाओ झगड़े के बारे में बातचीत करेंगे। वह उसी समय घर से कार में शदाब के घर मौहल्ला गगडान में चला गया। जब वह मोहल्ले में पहुंचा तो गली में शदाब खड़ा मिला। वह कार रोककर उसके पास खड़ा होकर बातचीत करने लगा। तभी वहां शादाब का भाई चांद सिद्दकी, गुल्लु उर्फ तोशाद, ताजिम व उनके पिता नासिर, फैजान उर्फ मखी, राहुल व दो अन्य लड़के कार में आए। शादाब एक दम गुस्से में आकर गालियां देने लगा। उसी समय आरोपी चांद ने पानीपत के समालखा निवासी सुरेंद्र को फोन करके बुला लिया। आरोपी सुरेंद्र बाइक पर आया। उसके हाथ में देसी कट्टा था। आरोपी सुरेंद्र, शादाब व चांद को कहने लगा कि इसको गोली मारकर इसका काम तमाम कर दो। सुरेंद्र के इतना कहते ही वहां पर खड़े आरोपी शादाब, चांद, फैजान, ताजिम अन्य ने वहां पर खड़ी कार से रॉड व खुखरी लेकर आए और उस पर टूट पड़े। आरोपी ने दोनों टांगों की रॉड मारी। आरोपियों न खुखरी व रॉड से हमला कर घायल कर दिया। शोर सुनकर उसके पिता सतप्रकाश व कुलदीप पहुंच गए। आरोप है कि आरोपियों ने उन्हें भी देसी पिस्तोल दिखाकर धमकाया। इसके बाद आरोपी पिस्टल कार पर रखकर वहां से फरार हो गए।
अंगूठी व सोने की चेन गायब :
सोनू ने बताया कि झगड़े के बाद जब उसने जांच की तो उसकी हाथ से सोनू की अंगूठी व गले से सोने की चैन गायब थी। आरोप है कि झगड़े के दौरान उसकी अंगूठी व चेन आरोपियों ने निकाल ली। उसके पिता सतप्रकाश व अन्य परिजनों की मदद से उसे ट्रॉमा सेंटर लाया गया। जहां से मेडिकल कराने के बाद परिजन उसे निजी अस्पताल में ले गए।
कार से बरामद किया 32 बोर का देसी कट्टा
बुड़िया पुलिस के अनुसार सूचना मिलने पर वे मौके पर पहुंचे। जहां उन्हें कार 800 खड़ी मिली। कार को कब्जे में लेकर पुलिस उसकी तलासी ली। इस दौरान चालक वाली सीट के नीचे पायदान के पास एक देसी कट्टा 32 बोर बरामद हुआ। जिसको खोलकर चैक किया गया तो उसमें से एक जिंदा रौंद बरामद किया गया।
वर्जन
जांच अधिकारी एएसआई राजकुमार का कहना है कि पुलिस ने आठ लोगों को मामलेे में नामजद करते हुए दो अन्य पर एफआईआर दर्जकर ली है। कार से बरामद देसी कट्टे को कब्जे में ले लिया है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को अरेस्ट कर लिया जाएगा।