फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार ने फिर ले ली दो जान, सिविल इंजीनियरिंग की स्टूडेंट को रोडवेज ने कुचला तो एएसआई पर कार चढ़ाई

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
तेज रफ्तार ने फिर ले ली दो जान, सिविल इंजीनियरिंग की छात्रा को रोडवेज ने कुचला तो एएसआई पर कार चढ़ाई
खिजराबाद। हथिनी कुंड बैराज स्थित चौधरी रणबीर सिंह राजकीय बहु तकनीकी संस्थान की सिविल इंजीनियरिंग के प्रथम वर्ष की छात्रा नीलम की दर्दनाक मौत हो गई। छुट्टी के बाद वह घर जाने के लिए बस में चढ़ रही थी। इसी दौरान चालक ने बस चला दी। जिससे उसका पायदान से पैर फिसल गया और वह टायर के नीचे आ गई। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि छात्रा को गंभीर हालत में छोड़कर चालक बस भगा ले गया। स्टूडेंट्स ही उसे उठाकर अस्पताल लेकर आएं, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। छात्रा की मौत से गुस्साएं सहपाठियों ने ड्राइवर व कंडक्टर का पीछा कर उसे खिजराबाद बस स्टैंड पर पकड़ लिया और उनके साथ हाथापाई की। घटना की जानकारी मिलते ही काफी संख्या में स्टूडेंट्स मौके पर जमा हो गए और नारेबाजी करते हुए जाम लगा दिया। स्टूडेंट्स ने पुलिस को अस्पताल छात्रा का शव उठाने से भी रोक दिया। स्टूडेंट्स का कहना है कि बसों के ठहराव व रूट बढ़ाने की मांग को लेकर अधिकारियों से शिकायत भी की गई थी, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। जिसके चलते यह दर्दनाक हादसा हुआ। बाद में पुलिस के समझाने पर गुस्साएं स्टूडेंट्स का गुस्सा शांत हुआ। देर शाम पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए ट्रामा सेंटर में भिजवाया।
कुटीपुर गांव निवासी लालचंद कश्यप की 19 वर्षीय बेटी नीलम ने इसी साल दाखिला लिया था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक छुट्टी के बाद जैसे ही नीलम रोडवेज की बस में चढ़ने लगी तो भीड़ अधिक होने के कारण उसका पैर फिसल गया और इसी दौरान चालक ने बस चला दी। जिससे वह टायर के नीचे आ गई। हादसे के बाद राहगीरों की मदद से छात्रा को खिजराबाद अस्पताल में ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

फोटो नंबर 17, 18, 19, 20
केस दो
हाइवे पर गश्त कर रहे एएसआई को तेज रफ्तार कार ने कुचला
-नवनिर्मित नेशनल हाइवे पर थाना छप्पर बस स्टॉप पर अलसुबह चार बजे हुआ हादसा
-पीसीआर साइड में खड़ी कर हाइवे किनारे गश्त पर थे एएसआई, दो पुलिस कर्मी बैठे थे पीसीआर में
-करनाल के गांव पाडा का रहने वाला था मृतक एएसआई, 1989 में हुआ था पुलिस में भर्ती
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर।
नवनिर्मित नेशनल हाइवे पर थाना छप्पर के पास गश्त कर रहे हरियाणा पुलिस के एएसआई सतपाल सिंह (55) को तेज रफ्तार इको स्पोर्ट्स गाड़ी ने कुचल दिया। थाना छप्पर में तैनात एएसआई सतपाल रविवार रात हेड कांस्टेबल हरेंद्र सिंह व विजय के साथ गश्त पर थे। हाइवे किनारे जिप्सी खड़ी कर एएसआई जब नीचे उतरकर गश्त कर रहे थे तो अंबाला की तरफ से आई गाड़ी ने उन्हें कुचल दिया। जिप्सी में बैठे दोनों पुलिस कर्मी उन्हें अस्पताल में लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित किया। पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
बॉक्स
हरियाणा पुलिस में 1989 में हुए थे भर्ती :
करनाल के गांव पाडा निवासी सतपाल सिंह (55) हरियाणा पुलिस में 1989 में भर्ती हुए थे। लंबे समय तक कुरुक्षेत्र में रहने के बाद उनकी पोस्टिंग यमुनानगर हुई थी। इन दिनों वे थाना छप्पर में एएसआई के पद पर थे। रविवार रात को वह थाने की पीसीआर में थाना क्षेत्र में गश्त करने के लिए गए थे।
बॉक्स
फरवरी में होनी है मृतक के बेटे की शादी :
एएसआई सतपाल का परिवार करनाल में रहता है। उसके पास एक बेटा है। जिसकी शादी फरवरी माह होनी है। हादसे में हुई सतपाल की मौत की सूचना मिलते ही परिवार सदस्य करनाल के गांव पाडा से यमुनानगर पहुंचे। शव को देख परिजन बिलख बिलख कर रोने लगे।
बॉक्स
एसपी ने परिवार को दी सांत्वना :
हादसे के बाद उनके परिवार से आए लोगों को सांत्वना देने के लिए एसपी कुलदीप सिंह उनसे मिलने पहुंचे। उन्होंने परिवार से बातचीत की और हर संभव मदद के लिए तैयार रहने की बात की। एसपी ने कहा कि उन्हें बड़ा दुख है कि हादसे में पुलिस जवान की मौत हुई है। पोस्टमार्टम के बाद शव का अंतिम संस्कार उसके पैतृक गांव पाडा में ले जाया गया। जहां पुलिस की टुकडी ने उन्हें सलामी देकर राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

वर्जन
थाना प्रभारी सुभाष चंद्र का कहना है कि हादसे के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है। जल्द ही कार चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
फोटो : 10 व 11
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें