फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीजा ने शादी के नाम पर साली को 60 हजार रुपये में बेचा, चंगुल से निकलकर यमुनानगर बस स्टैंड पहुंची

विज्ञापन
विज्ञापन
जीजा ने शादी के नाम पर साली को 60 हजार रुपये में बेचा, चंगुल से निकलकर यमुनानगर बस स्टैंड पहुंची
विज्ञापन

जीजा को देख बस स्टेंड अधीक्षक के कार्यालय में पहुंची युवती, पुलिस ने काउंसलिंग कर प्रेमी के साथ भेजी
पश्चिमी बंगाल की रहने वाली है युवती, सहारनपुर में एक अधेड़ को बेच दी थी जीजा ने
एक माह बाद अधेड़ के चंगुल से निकलकर यमुनानगर पहुंची
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। पश्चिम बंगाल की एक युवती को उसके जीजा से सहारनपुर में एक अधेड़ व्यक्ति को 60 हजार रुपये में बेच दिया। करीब एक माह तक उस व्यक्ति के साथ रही। युवती आरोपियों से चंगुल से निकलकर मंगलवार को यमुनानगर बस स्टैँड पहुंच गई। युवती ने जब अपने जीजा को बस स्टैंड परिसर में देखा तो वह भाग की स्टेशन अधीक्षक कार्यालय में पहुंची और आपबीती सुनाई। महिला थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवती को अपने साथ ले गई। जहां उसने आपबीती सुनाई। देर शाम को युवती के प्रेमी को थाने बुलाया गया। जो युवती को अपने साथ ले गया।
बॉक्स
शादी करने के नाम पर की सौदेबाजी :
मंगलवार सुबह करीब साढे दस बजे करीब 27 वर्षीय युवती बस स्टैंड पर भागती हुई स्टेशन अधीक्षक कार्यालय में घुस गई। उसके पीछे एक व्यक्ति भी भाग रहा था। युवती के कार्यालय में घुसते ही आरोपी पीछे ही उलट गया और वहां से फरार हो गया। रोडवेज के एसआई कंवरलाल ने लड़की के बारे में पूछा। तो उसने बताया कि वह पश्चिमी बंगाल के डिग्गी साउथ की रहने वाली है। उसका जीजा भी पश्चिमी बंगाल का ही है। उसका जीजा ने शादी के नाम पर उसकी सौदेबाजी कर उसे सहारनपुर में एक अधेड़ व्यक्ति को 60 हजार रुपये में बेच दिया। करीब एक माह तक वह वृद्ध के पास रही। मंगलवार को मौका देखकर वह वहां से भाग निकली और बस में बैठकर यमुनानगर पहुंच गई। उसके फरार होने का पता जीजा को लगा, तो वह भी उसके पीछे-पीछे यहां आ गया। बस स्टैंड पर जब उसने अपने जीजा को देखा तो वह उससे बचकर कार्यालय में आ गई। इसके बाद महिला थाना पुलिस ने उसे वहां से बरामद किया।
विज्ञापन

बॉक्स
सहारनपुर आकर युवक से हुआ प्रेमप्रसंग, भागने का बना रहे थे प्लान :
युवती जब सहारनपुर में अधेड़ व्यक्ति के साथ रह रही थी, तभी वह एक युवक से बातचीत करने लगी। दोनों के बीच बातें होने लगी। युवती ने उसके साथ भागकर शादी करने के सपने देखने शुरू कर दिए। युवती का प्रेमी सरसावा में नौकरी करता है। दोनों के बीच फोन के जरिए बातचीत होती रही। जब इसका पता व्यक्ति को लगा, तो उसने युवती को बेचने वाले उसके जीजा को इस बारे में बताया। वह घर पर आया, लेकिन युवती फरार हो गई। बस स्टैंड से वह यमुनानगर जाने वाली बस में बैठ गई थी। यहां पर उसका प्रेमी भी पहुंचा, लेकिन वह जगाधरी बस स्टैंड पर था। बाद में पुलिस ने उसे बुलाया और वह उसे अपने साथ ले गया।
बॉक्स
पुलिस को बोली, प्रेमी के साथ जाएगी :
महिला थाना में लेकर आने पर युवती ने पुलिस को अपने प्रेमी के बारे में बताया। पुलिस ने उसको भी थाने में बुलाया। उसका प्रेमी उत्तर प्रदेश के ही सरसावा का रहने वाला है। वह थाने में पहुंचा। यहां पर लिखित में युवती ने दिया कि वह अपनी मर्जी से अपने प्रेमी के साथ जाना चाहती है। इसके बाद पुलिस ने युवती को उसके साथ भेज दिया।
विज्ञापन

वर्जन
बस स्टैंड पर मिली युवती ने अपने जीजा पर उसे 60 हजार रुपये में बेचने का आरोप लगाया है। युवती ने अपने एक प्रेमी के बारे में भी बताया। जिसके बाद युवती के प्रेमी को बुलाया गया था। वह उसके साथ जाने के लिए तैयार थी। लिखित में लेने के बाद युवती को उसके साथ भेज दिया गया।
- शीलावंती, एसएचओ, महिला थाना यमुनानगर।
फोटो : 49
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें