फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़ से सहमी छात्राएं बोली, एसपी सर, हमें मनचलों से बचाओं !

विज्ञापन
विज्ञापन
छेड़छाड़ से परेशान छठी कक्षा की दो छात्राएं एसपी से बोलीं-सर, मनचलों से बचा लो
विज्ञापन

कहा-स्कूल आते-जाते दो युवक करते हैं छेड़छाड़, दोनों आरोपियों पर पोक्सो एक्ट का केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। मनचलों की छेड़छाड़ से परेशान छठी कक्षा की दो छात्राओं ने अपने परिजनों के साथ सोमवार को एसपी से अपनी सुरक्षा की गुहार लगाई है। छात्राओं ने कहा कि सर, हमें मनचलों से बचाओ। बाइक सवार दो मनचले स्कूल व ट्यूशन आते जाते उन्हें तंग करते हैं। जबरन उनका रास्ता रोककर उनसे छेड़छाड़ करते हैं। एसपी ने बच्चियों की शिकायत पर तुरंत महिला थाना पुलिस को कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस पर पुलिस ने दोनों आरोपी युवकों के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत केस किया है। वहीं, जिन आरोपियों पर केस दर्ज किया गया है, उन पर दस सितंबर को तीन युवकों ने तेजधार हथियारों से हमला किया गया था। इसमें वे घायल हुए थे।
शहर की लाजपत नगर और टैगोर गार्डन निवासी 13 व 14 साल की दो छात्राओं ने एसपी से कहा कि सर वे पढ़ना चाहती हैं, लेकिन बाइक सवार दो युवक उन्हें स्कूल व ट्यूशन पर जाते व आते समय परेशान करते हैं। उनसे उन्हें बचाओ। लड़कियों के पैरेंट्स ने एसपी को दी शिकायत में बताया कि उनकी लड़कियां मॉडल टाउन के एक सरकारी स्कूल में छठी कक्षा में पढ़ती हैं। पिछले कुछ दिनों से बैंक कॉलोनी निवासी दीपक व रोहित नाम का युवक अपने अन्य साथियों के साथ उनकी बेटियों को तंग व परेशान करते हैं। उनके साथ छेड़खानी करते हैं, उनके मोबाइल नंबर मांगते हैं। इन आरोपियों ने उनकी बेटियों को जीना मुश्किल कर दिया है।
विज्ञापन


आरोपियों ने कहा, केस रद्द करने का बना रहे दबाव
बैंक कॉलोनी निवासी आरोपी दीपक व रोहित घायल हैं और उनका उपचार अस्पताल में चल रहा है। उनका कहना है कि दस सितंबर की शाम को वे दोनों दोस्त किसी काम से जगत आश्रम में आए थे। काम समाप्त करने के बाद जब वे दोनों दोस्त घर लौट रहे थे तो भगत सिंह पार्क के पास विनायक अस्पताल के सामने एक बाइक पर तीन युवक आए। उन्होंने पाटला टाइप का हथियार व डंडों से हमला कर उन्हें घायल कर दिया। इसमें पुलिस ने तीन युवकों पर केस दर्ज किया था। इसी केस को दबाने के लिए उन पर आरोप लगाए जा रहे हैं।

हाल ही में हुई रेप व छेड़छाड़ की घटनाएं
- दस सितंबर को फर्कपुर की गीता कॉलोनी में घर लौट रही युवती का बाइक सवार दो युवकों ने अपहरण करने का प्रयास किया। विरोध जताने पर छेड़छाड़ की थी। दो अज्ञात युवकों पर पुलिस ने केस दर्ज किया था।
-30 अगस्त को जगाधरी बस स्टैंड से हरेवा निवासी अमन एक युवती को कार में अगवा कर मुलाना ले गया। वहां उससे एक होटल में दुष्कर्म किया।
- 11 सितंबर शहर की एक लड़की से रेप करने के बाद शादी करने का मामला सामने आया था। शादी करने के बाद आरोपी ने उसे छोड़ दिया था।
- छह सितंबर को फर्कपुर क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी महिला ने चाय में नशीला पदार्थ पिलाकर हमीदा निवासी युवक पर रेप करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने आरोपी युवक व उसकी बहन पर केस दर्ज किया था।
- छह सितंबर को ही छोटाबांस निवासी विवाहिता ने ससुर पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। पुलिस ने केस दर्ज किया हुआ है।
- चार सितंबर को हमीदा क्षेत्र की 14 साल की लड़की से छह युवकों ने शहर के दो कैफे में ले जाकर गैंगरेप किया था। पुलिस ने सभी आरोपियों पर पोक्सो एक्ट का केस दर्ज किया था। सभी आरोपी पुलिस गिरफ्त में है।
- पांच सितंबर को साढौरा के गांव निवासी विवाहिता ने ससुर पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाकर केस दर्ज कराया था।
- दो सितंबर की रात को फर्कपुर क्षेत्र की 16 साल की लड़की को अगवा कर 17 साल के लड़के ने कार में रेप किया था। जबकि उसके दो साथियों ने उसका साथ दिया था। पुलिस ने तीनों आरोपियों पर केस दर्ज किया था।
विज्ञापन

- तीन सितंबर को छप्पर के एक गांव निवासी युवती ने कॉलेज आते जाते हुए युवक पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने आरोपी पर केस दर्ज किया था।
---
एसपी से मिलने के बाद दोनों लड़कियां और परिजन थाने में आई थीं। दोनों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। परिजनों की शिकायत पर दोनों आरोपी युवकों के खिलाफ पोक्सो एक्ट का केस दर्ज कर लिया गया है। दोनों आरोपी अस्पताल में भर्ती हैं। स्वस्थ होते ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- एसआई शीलावंती, एसएचओ, महिला थाना यमुनानगर।
फोटो : 52
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें