फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की बाइक पर करते थे स्नेचिंग, दोनों दोस्त गिरफ्तार, कबूली वारदात

विज्ञापन
विज्ञापन
चोरी की बाइक पर करते थे स्नेचिंग, दोनों दोस्त गिरफ्तार, कबूली वारदात
विज्ञापन

डिटेक्टिव स्टाफ की टीम ने यूपी बेचने जाते हुए एक युवक को किया गिरफ्तार, बाद में दोस्त को दबोचा
अन्य मामले में पुलिस ने शराब से भरा ट्रक लेकर फरार हुए चालक को पलवल से किया काबू
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। डिटेक्टिव स्टाफ की टीम ने चोरी की बाइक को यूपी बेचने जा रहे युवक को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के बाद पुलिस ने पकड़े गए आरोपी के दोस्त को भी गिरफ्तार कर लिया। दोनों दोस्त चोरी की बाइक पर स्नेचिंग करते थे। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बाइक चोरी व चोरी की बाइक पर स्नेचिंग करने की वारदात को अंजाम देना कबूल किया। पुलिस ने दोनों आरेेपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया है। रिमांड में अन्य खुलासे होने की संभावना है। इसके लिए पुलिस ने शराब से भरा ट्रक लेकर फरार हुए चालक को गिरफ्तार किया है।
डिटेक्टिव स्टाफ इंचार्ज जयपाल आर्य ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि चोरी की बाइक पर एक आरोपी बाड़ी माजरा पुल से होता हुआ उसे बेचने के लिए यूपी जाएगा। हैड कांस्टेबल सुखदेव की टीम ने वहां जाकर नाकाबंदी की और कुछ देर बाद चोरी की बाइक पर आरोपी को आता दिखाई दिया। पुलिस ने आरोपी को रोककर पूछताछ की तो बाइक चोरी की निकली। पूछताछ में उसकी पहचान आजाद नगर निवासी मोहित के नाम से हुई। जिस बाइक पर आरोपी पकड़ा गया, वह बाइक उसने 24 नवंबर 2016 को गौरी शंकर मंदिर जगाधरी के नजदीक से चोरी की थी। आरोपी तभी से उस बाइक को चला रहा था। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि वह अपने दोस्त आजाद नगर निवासी शुभम उर्फ बचकुन्ना के साथ चोरी की बाइक पर स्नेचिंग करता है। इसके बाद पुलिस ने तेजली स्टेडियम के नजदीक से शुभम को भी गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

बॉक्स
बाइक चोरी करने के बाद की थी स्नेचिंग :
इंचार्ज जयपाल आर्य ने बताया कि आरोपी मोहित ने 24 नवंबर 2016 को बाइक चोरी की थी। उसके बाद उसकी आरोपी शुभम के साथ मिलकर पर सरनी चौक पर स्नेचिंग की थी। अरोपियों ने एक व्यक्ति के पीछे एक्टिवा पर सवार होकर जा रही महिला से पर्स छीना था। पर्स में साढे़ तीन हजार रुपये व कुछ कागजात थे। आरोपियों से बाइक व नगदी बरामद कर ली गई है।
विज्ञापन

इनसर्ट
ट्रक चालक गिरफ्तार :
डिटेक्टिव स्टाफ के इंचार्ज जयपाल ने बताया कि 23 जून को ट्रक चालक फकरू इंडस्ट्रियल एरिया से 700 पेटी अंग्रेजी शराब की ट्रक में लोड कर भाटली के पास ठेके पर गया, यह कुछ शराब की पेटियां छोड़कर वहां से ट्रक लेकर चला गया, लेकिन आगे ठेके पर नहीं पहुंचा। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ ट्रक व शराब चोरी करने के मामले में मुकद्दमा दर्ज कर लिया था। इस मामले को सुलझाने का जिम्मा डिटेक्टिव स्टाफ को सौंपा गया था। टीम ने इस मामले में जिला मेवात के गांव फिरोजपुर तेड़ निवासी फकरू को पलवल से गिरफ्तार किया है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया गया है। रिमांड में आरोपी से ट्रक व शराब बरामद की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें