फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेफ्टिनेंट को गन प्वाइंट पर लूटने वाले दो युवक 42 दिन बाद गिरफ्तार, अंबाला से प्रोडक्शन वारंट पर लाई पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
लेफ्टिनेंट को लूटने वाले दो युवक 42 दिन बाद गिरफ्तार
विज्ञापन

- अंबाला से प्रोडक्शन वारंट पर लाई पुलिस, 20 जून को चंडीगढ़ जा रहे लेफ्टिनेंट से तीन बदमाशों ने लूटी थी कार
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। नव निर्मित नेशनल हाईवे पर भंभौली के नजदीक 20 जून को लेफ्टिनेंट से गन प्वाइंट पर कार लूटने वाले दो आरोपियों को सीआईए वन की टीम अंबाला से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया गया है। मामले में अभी एक आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। पूछताछ में आरोपियों से लूटी गई कार व नकदी बरामद की जाएगी।
सीआईए-1 इंचार्ज मुकेश कुमार ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि 20 जून को हुडा सेक्टर 17 निवासी लेफ्टिनेंट भानू प्रताप को लूटने वाले आरोपियों को अंबाला पुलिस ने गाजियाबाद से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मामले में अंबाला पुलिस से आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट मांगा। मंगलवार शाम को सब इंस्पेक्टर सुभाष चंद, आजाद, विपिन, जसबीर हैप्पी, अमरजीत व सुभाष की गठित टीम ने दो आरोपियों को अंबाला जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई। आरोपियों की पहचान अंबाला जिला के भधौली निवासी कुलदीप व कैथल जिला के गांव बत्ता निवासी अनुज के रूप में हुई। बुधवार को दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें दो दिन के रिमांड पर लिया है। दोनों आरोपियों ने अपने अन्य साथी के साथ मिलकर लेफ्टिनेंट से लूट करने की वारदात को अंजाम दिया था। मामले में अभी एक आरोपी की गिरफ्तारी बकाया है।
विज्ञापन

यह है मामला : जगाधरी के हुडा सेक्टर 17 निवासी भानू प्रताप आर्मी में लेफ्टिनेंट भर्ती हुए है। उनकी ट्रेनिंग चल रही है। पिछले दिनों वे छुट्टी पर आए हुए थे। 19 जून को वह अपने रिश्तेदार की शादी में सहारनपुर में गए थे। अलसुबह करीब तीन बजे वह वहां से सीधे चंडीगढ़ के लिए अपनी कार में सवार होकर रवाना हुए थे। जब वे नवनिर्मित नेशनल हाईवे पर भंभौली के पास पहुंचे तो उन्हें नींद आने लग गई। वह भंभौली के पास एक ढाबे के नजदीक कार को सडक़ किनारे पार्क कर वही कार में सो गया। कुछ देर बाद तीन बदमाश आए और उसकी खिड़की खुलवाई। आरोप है कि उन्होंने लेफ्टिनेंट भानू प्रताप पर गन तान दी और उसके कार से नीचे उतार दिया। इसके बाद आरोपी उसकी कार लेकर फरार हो गए। कार में पर्स सहित अन्य सामान भी था। बदमाश मौके पर एक कार भी छोड़ गए थे। वह कार पंचकूला जिले से चोरी की गई है। पुलिस ने तब मामले में तीन अज्ञात युवकों पर लूट का केस दर्ज किया था।
विज्ञापन

तीसरे आरोपी को 15 अगस्त पर लाया जाएगा प्रोडक्शन वारंट पर : सीआईए इंचार्ज मुकेश कुमार का कहना है कि वारदात में तीन आरोपी शामिल थे। दो आरोपी पकड़ लिए गए है, लेकिन अभी तीसरे आरोपी उत्तर प्रदेश निवासी अमर की गिरफ्तारी बाकी है। उसे भी अंबाला पुलिस ने गिरफ्तार किया हुआ है। पुलिस 15 अगस्त को आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आएगी। गिरफ्तार किए गए आरोपियों को दो दिन के रिमांड पर लिया गया है। रिमांड में अन्य वारदातों के बारे में पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें