फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम रिन्यू करने की बात कहकर ली डिटेल, खाते से निकाल 32 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
एटीएम रिन्यू करने की बात कहकर ली डिटेल, खाते से निकाल 32 हजार
विज्ञापन

एसपी को शिकायत देकर बिलासपुर निवासी नरेश ने कार्रवाई करने की रखी मांग
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। एटीएम कार्ड बंद होने की बात कहकर ठगों ने डिटेल ली और खाते से 31 हजार 997 रुपये निकाल लिए। यह शिकायत बिलासपुर निवासी नरेश ने एसपी को दी। नरेश का आरोप है कि मामले में पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। एसपी ने शिकायतकर्ता को मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

एसपी को दी शिकायत में नरेश कुमार ने बताया कि 25 जुलाई को उनके मोबाइल पर एक व्यक्ति का फोन आया। उसने खुद को बैंक का कर्मी बताया। वह कहने लगा कि उनका एटीएम बंद होने वाला है। उसे रिन्यू करना है। वह उनकी बातों में आ गया। उसने उन्हें पूरी डिटेल दे दी। इसके बाद उनके अकाउंट से सात बार में 31 हजार 997 रुपए निकाल लिए। उन्होंने इसकी शिकायत बिलासपुर थाने में दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। अब शिकायत एसपी को दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें