फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से स्कूल आई छात्रा लापता, परिजनों ने स्कूल में किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
घर से स्कूल आई छात्रा लापता, परिजनों ने स्कूल में किया हंगामा
विज्ञापन

परिजनों ने स्कूल प्रशासन पर लगाया लापरवाही बरतने का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। सदर थाना क्षेत्र में गांव शादीपुर के एक प्राइवेट स्कूल से छात्रा लापता हो गई। स्कूल प्रशासन ने जब घर पर फोन कर इसकी सूचना परिजनों को दी तो वे भड़क गए और स्कूल में पहुंचे। गुस्साए परिजनों ने स्कूल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। प्रशासन ने किसी तरह परिजनों को समझाकर मामला शांत किया गया। छात्रा के पिता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
शिकायत में जठलाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 18 वर्षीय युवती के पिता ने बताया कि उसकी बेटी शादीपुर के एक स्कूल में पढ़ती है। सुबह सात बजे वह स्कूल बस से स्कूल गई थी। सुबह नौ बजे के करीब स्कूल से उनके पास फोन आया कि उनकी बेटी स्कूल आई थी, लेकिन वह बिना बताए कहीं चली गई। फोन आने पर वे स्कूल पहुंचे। वहां पर स्कूल प्रिंसिपल से पूरी जानकारी ली। छात्रा के परिजनों का कहना था कि यह स्कूल प्रबंधन की लापरवाही है। क्योंकि स्कूल बस में स्कूल आने के बाद स्कूल प्रबंधन की जिम्मेदारी बनती है। इसी को लेकर उन्होंने स्कूल में हंगामा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सदर थाना एसएचओ का कहना है कि मामले में युवती के लापता होने का केस दर्जकर लिया गया है। छात्रा की तलाश की जा रही है। जल्द की उसका पता लगाकर परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें