फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने सूने घर व दो दुकानों को निशाना बनाकर चुराया दो लाख रुपये का सामान

विज्ञापन
विज्ञापन
चोरों ने सूने घर व दो दुकानों को बनाया निशाना
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। चोरों ने अलग-अलग स्थानों से सूने घर व दो दुकानों को निशाना बनाकर हजारों रुपये का सामान पार कर दिया। पुलिस ने तीनों मामलों में अज्ञात खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विकास नगर कालोनी निवासी जुगल किशोर ने शहर यमुनानगर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 10 जुलाई को घर का ताला लगाकर किसी काम से घर से बाहर गया था। सुबह जब वह वापस लौटा तो घर का लगा ताला टूटा हुआ था और अंदर सामान बिखरा हुआ था। जांच करने पर घर से 30 हजार रुपये की नकदी तथा सोने व चांदी के आभूषण गायब मिले। उसने बताया कि चोरों ने घर से करीब डेढ़ लाख रुपये का सामान चोरी किया है। उसने चोरी की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

उधर, शिवपुरी बी कॉलोनी निवासी भूपसिंह ने फर्कपुर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी कांसापुर रोड पर दुकान है। चोरों ने आठ जुलाई की रात को उसकी दुकान का ताला तोड़कर अंदर से पांच हजार रुपये की नकदी व अन्य सामान चोरी कर लिया। चोरी हुए सामान की कीमत 35 हजार रुपये है। उसने चोरी की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

वहीं, गांव सिलीकलां निवासी आदित्य ने बताया कि रादौरी रोड रादौर में उसके मामा रादौरी निवासी विकास की बिजली की दुकान है। चोरों ने 10 जुलाई की रात को दुकान का ताला तोड़कर नौ बैंटरियां, दो इन्वर्टर व एक स्क्रैप बैटरी चोरी कर ली। जिसकी कीमत हजारों रुपये थी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें