फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्यादा ब्याज देने के नाम पर एवरग्रीन सोसायटी ने ठगे 24 लाख, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार। डोगरान मोहल्ले में सोसायटी चलाने वाले आठ लोगों के खिलाफ फर्जीवाड़ा व धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है। इन एवरग्रीन सोसायटी के नाम पर 24 लाख रुपये ठगने का आरोप लगा है। मुलतानी चौक निवासी विजय मुंजाल की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


2015 तक जमा कराए थे 24 लाख रुपये
अपनी शिकायत में विजय मुंजाल ने बताया कि गीता भवन रामपुरा मोहल्ला में दी एवरग्रीन डिस्ट्रिक्ट बैंक एवं सोसायटी संचालकों ने अपना कार्यालय बनाया हुआ है। उनकी सोसायटी संचालक ताराचंद बागड़ी से इस बारे में बातचीत हुई तो उन्होंने बताया कि वह सोसायटी में बचत खाते खोलते हैं। इसमें आप अपनी बचत जमा करवा सकते हैं। आपकी जमा करवाई गई राशि पर आपको ब्याज दिया जाएगा। सोसायटी संचालक पर उन्होंने भरोसा करके अपनी बचत पूंजी यहां जमा करवानी शुरू कर दी। सोसायटी में 2015 तक उन्होंने करीब 24 लाख रुपये जमा करवा दिए। जब उनको पैसों की जरूरत पड़ी तो वह सोसायटी मेें जमा अपनी बचत में से कुछ रुपये निकलवाने के लिए गए। वहां पर सोसायटी संचालक ने उनको बोला कि सोसायटी का सारा पैैसा आगे लोन पर दिया जा चुका है, इसलिए कुछ समय तक उनको पैसे नहीं दिए जा सकते। करीब तीन महीने बाद जब उन्होंने फिर से सोसायटी संचालक ताराचंद बागड़ी से पैसे मांगे तो उन्होंने टाल मटोल करना शुरू कर दिया। बार-बार सोसायटी संचालकों की टालमटोल से उनको लगने लगा कि उनके पैसे वापस नहीं करना चाहते। जब इस बारे में उन्होंने ताराचंद से बात की तो वह बोला कि तुम्हारा मेरा कोई हिसाब नहीं है। अगर फिर से मेरे पास पैसे मांगने आए तो जान से मार दूंगा। लाखों की पूंजी हड़पने के बाद सोसायटी संचालक द्वारा मिली धमकी के बाद अपने साथ हुई ठगी के बारे में उन्होंने सिटी थाना पुलिस को अपनी शिकायत दी। पुलिस ने विजय मुंजाल की शिकायत पर सोसायटी संचालक ताराचंद बागड़ी, सोसायटी के अन्य सदस्य उनकी पत्नी सुमित्रा, पुत्र विकास व विक्रांत बागड़ी, पुत्रवधू मंजू व निमू के अलावा धर्मपाल, मोनिका, रोहताश के खिलाफ धोखाधड़ी, जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें