15 दिन पहले लापता हुआ युवक, परिजन तलाश में भटक रहे दर-दर
मेहरमाजरा से बुड़िया गया था युवक, देर रात तक न लौटने पर तलाश में जुटे परिजन
यमुनानगर। 15 दिन से गांव मेहरमाजरा से लापता हुए युवक का अब तक कोई सुराग नहीं लग पाया। परिजन उसकी तलाश में दर दर भटक रहे है, लेकिन उसका कहीं कोई सुराग नहीं लग पाया। युवक 24 जून को घर से बुड़िया गया था, लेकिन उसके बाद अब तक लौट कर वापस नहीं आया। पुलिस ने केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
गांव मेहरमाजरा निवासी ब्रह्मपाल ने बुड़िया पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका साढ़े 19 वर्षीय बेटा साहिल उर्फ गौरव शहजादपुर कनालसी रोड पर एक प्लाइवुड फैक्टरी में काम करता है। बीती 24 जून की सुबह वह किसी काम से बुड़िया बाजार में गया था। लेकिन उसके बाद वह लौटकर वापस नहीं आया। उन्होंने परिजनों, रिश्तेदारों व साहिल के दोस्तों से पूछताछ की, लेकिन किसी ने उसके बारे में कोई जानकारी नहीं दी। इसके अलावा वे उसकी तलाश में दर दर भटक रहे है, लेकिन उसका कहीं कोई सुराग नहीं लग पाया। आखिर थक हारकर उन्होंने बुड़िया पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने मामले में केस दर्जकर युवक की तलाश शुरू कर दी है। एसएचओ बलराज का कहना है कि युवक की तलाश की जा रही है।
फोटो : 14