फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुधियाना में रेड कर महिला काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
लुधियाना में छापेमारी कर महिला को पकड़ा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट। मानव तस्करी, दुष्कर्म व नाबालिगों की किडनैपिंग के मामले में महेश नगर पुलिस ने लुधियाना में रेड कर एक महिला को काबू करने में सफलता पाई। इसके बाद महेश नगर पुलिस ने आरोपी महिला को कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे दो दिन के रिमांड पर लिया। इसी मामले में महेश नगर पुलिस द्वारा एक अन्य महिला समेत दो आरोपियों का दो दिन का रिमांड खत्म होने के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

महेश नगर क्षेत्र से दो नाबालिग किशोरियों की किडनैपिंग, मानव तस्करी व एक किशोरी के साथ दुष्कर्म के मामले में महेश नगर पुलिस ने लुुधियाना में रेड की जहां से पुलिस ने सुमन नाम की महिला को काबू किया। इसके बाद पुलिस ने महिला को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे दो दिन के रिमांड पर लिया। वहीं पुलिस पहले ही दो आरोपी युवकों पवन, विक्रम सहित महिला माही भाटिया को भी दो दिन के रिमांड पर लिया था जिनका रविवार को रिमांड खत्म होने पर तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस ने लुधियाना में रेड मारी जिसमें पुलिस ने सुमन नाम की महिला को काबू किया और कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे दो दिन के रिमांड पर लिया गया।
अजायब सिंह, एसएचओ, थाना महेश नगर, अंबाला कैंट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें