फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेशनल हाईवे पर ट्रक की टक्कर से सड़क किनारे खाई में उतरा टैंकर, चालक की मौत, ट्रक चालक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रक की टक्कर से सड़क किनारे खाई में उतरा टैंकर, चालक की मौत, ट्रक चालक घायल
विज्ञापन

जगाधरी पौंटा एनएच 73ए पर उर्जनी के पास हुआ हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर/छछरौली। जगाधरी-पांवटा नेशनल हाईवे 73ए पर गांव उर्जनी के नजदीक तेल टैंकर व ट्रक की आमने सामने की जोरदार भिडंत में हो गई। टक्कर इतनी जोरदार हुई कि टैंकर सड़क किनारे खाई में उतर गया। हादसे में टैंकर चालक की मौत हो गई, जबकि ट्रक चालक घायल हो गया। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर मृतक चालक का शव पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
पानीपत निवासी प्रवीन (40) शनिवार रात खिजराबाद से छछरौली की तरफ तेल का खाली टैंकर लेकर आ रहा था। जैसे ही वह उर्जनी गांव के पास पहुंचा तो छछरौली से खिजराबाद की तरफ जा रहा एक तेज रफ्तार यूपी नंबर ट्रक ने टैंकर में सामने की जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार हुई कि टैंकर खेतों सड़क किनारे खाई में उतर गया। हादसे में दोनों वाहनों के चालकों को छछरौली पुलिस ने लोगों की मदद से ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। जहां पर प्रवीन की उपचार के दौरान मौत हो गई। हादसे में ट्रक चालक घायल है। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी एस आई अभय ने बताया कि देर रात एक ट्रक चालक ने उर्जनी के पास तेल के टैंकर में सामने की टक्कर मार दी थी। जिसमें कैंटर चालक की उपचार के दौरान मौत हो गई है। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

हादसे में घायल युवक की नौ दिन बाद मौत
यमुनानगर। नौ दिन पहले भूड़कलां के नजदीक सड़क हादसे में घायल हुए युवक की शहर के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया और पुलिस ने आरोपी वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव कैमला निवासी पाला राम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गत 30 जून को तड़के डेढ़ बजे के करीब वह अपने साथी गांव अराइपुरा निवासी संजय (42) के साथ ट्राला लेकर खिजराबाद जा रहे थे। रास्ते में गांव भूड़माजरा के नजदीक उनके ट्रॉले में डंपर ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह और उसका साथी संजय गंभीर रुप से घायल हो गए। राहगिरों ने उन्हें यमुनानगर के निजी अस्पताल में भरती करवाया। जहां पर शनिवार रात उपचार के दौरान संजय की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया और अज्ञात डंपर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें