फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीमेंट उतारते हुए गर्मी लगने से मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अत्यधिक गर्मी से मजदूर की मौत
विज्ञापन

यमुनानगर। गाड़ी से सीमेंट उतारते हुए गर्मी लगने से मजदूर को उलटियां लग गईं। अन्य मजदूरों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

बिलासपुर निवासी विजय कुमार (48) सीमेंट उतारने का काम करता था। रविवार को सीमेंट की गाड़ी उतारने के लिए वह अन्य मजदूरों के साथ छोटी पाबनी गांव में गया। यहां उन्होंने एक दुकान में सीमेंट उतारना था। दोपहर के समय गर्मी बहुत अधिक थी। तापमान 41 डिग्री तक पहुंच गया था। गाड़ी से सीमेंट उतारते हुए अचानक विजय कुमार को उलटियां लगनी शुरू हो गई। अन्य मजदूरों ने उसे संभाला और पानी पिलाकर घाट पर लेटा दिया। कुछ देर बाद उसकी तबीयत खराब हो गई। मजदूर उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों का कहना था कि प्राथमिक जांच में उसकी मौत गर्मी लगने के कारण हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें