फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुपये दोगुना करने का लालच देकर महिलाओं से ठगे पौने चार लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
रुपये दोगुना करने का लालच देकर महिलाओं से ठगे पौने चार लाख
विज्ञापन

दो महिलाओं सहित सात लोगों पर पुलिस ने किया धोखाधड़ी का केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। महिलाओं को रुपये दोगुना करने का लालच देकर कुछ लोगों ने उनके खाते खोल कर उनसे तीन लाख 80 हजार रुपये हड़प लिए। साथ ही एक व्यक्ति ने रुपये वापस दिलाने की एवज में उनसे 700-700 रुपये ठग लिए। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत सात लोगों पर केस दर्ज कर लिया। मामले में अभी किसी आरोपी को गिरफ्तारी नहीं किया गया है।
विज्ञापन

नालागढ़ निवासी द्रोपदी ने थाना शहर जगाधरी पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मार्च 2015 में उसकी जान पहचान गांव दुसानी निवासी भावना व उसके पति जसपाल से हुई थी। दोनों ने उससे कहा कि पंजाब के जिला पटियाला के अर्बन एस्टेट, फेज-टू द्वितीय तल निवासी जसविंद्र सिंह मान, कुलदीप सिंह, उसकी पत्नी इंदू, मलकीत सिंह ने एडमाइर इंफ्राटेक लिमिटेड नाम से कंपनी बनाई हुई है। इसका मुख्यालय पटियाला में है। जसिवंद्र सिंह, कुलदीप सिंह, मलकीत सिंह कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर हैं। कंपनी ने उन दोनों को हरियाणा का इंचार्ज बनाया हुआ है। वे इस कंपनी को हरियाणा में प्रमोट कर रहे हैं। भावना व जसपाल ने उसे अलग-अलग स्कीमें बताई। साथ ही यह भी बताया कि कंपनी में 36 महीने में रुपये डबल किए जाते हैं। 15 महीना के बाद ब्याज मिलना शुरू हो जाता है। इसलिए वह उनकी कंपनी से जुड़े। साथ ही दूसरे लोगों को भी हमारे साथ जोड़े। उसकी अलग से कमाई हो जाएगी। वह उनकी बातों में आ गई। उसने 30 हजार रुपये उन लोगों की कंपनी में जमा करवा दिए। साथ ही अन्य लोगों को जोड़ कर साढ़े तीन लाख रुपये के खाते भी खुलवा दिए। द्रोपदी के अनुसार जसपाल व भावना ने उसे बताया कि जसविंद्र सिंह, कुलदीप सिंह, मलकीत सिंह ने कंपनी का नाम बदल कर एल्पाइन एग्रीकल्चर लैंड डेवलपर्स लिमिटेड कर दिया है। इसलिए आगे से नए नाम से ही कंपनी लेन देन करेगी। कुछ दिन बाद उसे उक्त लोगों की कार्य प्रणाली पर शक हुआ। उसने ब्याज समेत अपने रुपये वापस मांगे तो आरोपी टाल मटौल करने लगे। बाद में कहने लगे की कंपनी घाटे में चल रही है। कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर कंपनी की संपत्ति बेचकर सभी के रुपये ब्याज समेत वापस कर देंगे। कुछ समय बाद वे कहने लगे की कंपनी डूब गई है। जिन लोगों ने अपने खाते खुलवाए थे उनके रुपये डूब गए हैं। बाद में वे कहने लगे कि यदि उनके खिलाफ किसी ने कानून का सहारा लिया तो वे उन्हें जान से मरवा देंगे। द्रोपदी ने इस संबंध में जनवरी 2018 में भी पुलिस को शिकायत दी थी परंतु उस पर कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि अंबाला के दोसड़का निवासी गुरमीत सिंह घुम्मन जो खुद को शहीद ऊधम सिंह जागृति मंच हरियाणा का प्रधान कहता है ने उनसे संपर्क किया। वह कहने लगा कि यदि वे सभी उसे 700-700 रुपये दें तो वह कंपनी से उनके रुपये वापस दिलवा सकता है। उसकी बातों में आकर सभी ने उसे रुपये दे दिए। परंतु वह भी रुपये लेकर मुकर गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उक्त सभी आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

जांच अधिकारी रामफल ने बताया कि लिखित शिकायत के आधार पर केस रजिस्टर्ड किया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें