फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट लगने हुई कर्मी की मौत के मामले में जगदम्बा क्लाथ हाउस के मैनेजर सहित दो पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
जगदंबा क्लाथ हाउस के मैनेजर सहित दो पर केस
विज्ञापन

करंट लगने हुई कर्मी की मौत के मामला
बिलासपुर। जगदंबा क्लाथ हाउस में करंट लगने से हुई युवक की मौत के मामले में पुलिस ने क्लाथ हाउस के मैनेजर व एक अन्य पर लापरवाही बरतने का केस दर्ज किया है। पुलिस ने शनिवार को क्लॉथ हाउस पर जाकर सीसीटीवी फुटेज की जांच की।
विज्ञापन

जगदंबा क्लाथ हाउस में करंट लगने से हुई युवक की मौत के बाद शनिवार सुबह थाना बिलासपुर मामले की जांच करने पहुंची। पुलिस ने शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की जांच की। फुटेज में मृतक सन्नी सीढ़ियों के रास्ते छत की तरफ जाता दिख रहा है। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। इसके अलावा पुलिस ने शोरूम में काम करने वाले अन्य कर्मचारियों व शोरूम के संचालक जगदीश कुमार से भी पूछताछ की। पुलिस ने मृतक की मां चंद्रकाता की शिकायत पर जगदीश कुमार व शोरूम के मैनेजर के खिलाफ केस दर्ज किया है। परंतु पुलिस ने उन्हें अभी तक गिरफ्तार नहीं किया है। आंबवाला निवासी चंद्रकांता की शिकायत पर पुलिस ने जगदीश कुमार व मैनेजर के खिलाफ देर रात ही केस दर्ज कर लिया था। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने अभी तक शोरूम संचालक को गिरफ्तार नहीं किया है। चंद्रकांता का कहना है कि शोरूम संचालक उन पर केस वापस लेने का दबाव बना रहे हैं। एसएचओ गुरमेल सिंह ने बताया कि वे शनिवार को टीम के साथ जगदंबा क्लाथ हाउस पर गए थे। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी है। साथ ही वहां काम करने वाले कर्मचारियों से भी बात की है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें