फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरानी पर घर से डायमंड की अंगूठी व नकदी चुराने का आरोप, पुलिस ने किया केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
नौकरानी पर घर से डायमंड की अंगूठी व नकदी चुराने का आरोप, पुलिस ने किया केस दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। सरोजनी कालोनी निवासी एक व्यक्ति ने घर पर काम करने वाली नौकरानी पर आभूषण व नकदी चोरी करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मकान मालिक की शिकायत पर आरोपी नौकरानी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
सरोजनी कालोनी निवासी राजीव कटारिया ने शहर यमुनानगर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्होंने घर पर काम करने के लिए अमरपुरी कालोनी निवासी रिहाना को नौकरी पर रखा हुआ है। 22 जून को सुबह नौ बजे वह किसी काम से बाहर चला गया और घर के अन्य सदस्य भी अपने काम में लग गए। इस दौरान रिहाना घर पर काम कर रही थी। काम करने के बाद वह घर चली गई। जब वह कुछ देर बाद वापस आए तो उन्होंने घर से सामान बिखरा हुआ देखा। जांच करने पर घर से सोने व डायमंड की अंगुठी और 1200 रुपये गायब मिले। उसने आरोप लगाया कि अंगुठी तथा नकदी उनकी नौकरानी रिहाना ने चोरी की है। उसने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी रिहाना के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर से नकदी व कपड़े चोरी
बिंद्रा कालोनी नजदीक अरूण अस्पताल निवासी हरीश बतरा ने बताया कि वह 21 जून को रात 10 बजे काम पर गया था। 22 जून को जब वह वापस लौटा तो ताला टूटा हुआ और सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर घर से 15 हजार रुपये की नकदी व कपड़े गायब मिले। उसने चोरी की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें