फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्ता कराने का बहाना बनाकर नाहन ले जाकर किया दुष्कर्म, आरोपी व्यक्ति पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
रिश्ता कराने का बहाना बनाकर नाहन ले जाकर युवती से किया दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। फर्कपुर क्षेत्र की 33 वर्षीय युवती को अच्छा रिश्ता कराने की बात कहकर हरनौल निवासी एक व्यक्ति उसे हिमाचल प्रदेश के नाहन में ले गया। आरोपी ने यहां उसके साथ किराए के कमरा में दुष्कर्म किया। पीड़ित युवती किसी तरह आरोपी के चुंगल से निकलकर घर पहुंची और घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल करवाया। जिसमें उसके साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। पुलिस ने आरोपी व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

थाना फर्कपुर क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी 33 वर्षीय युवती ने महिला पुलिस थाने में दी शिकायत में बताया कि फरवरी माह में उसके परिजन उसके लिए रिश्ता ढूंढ रहे थे। इस दौरान उनकी मुलाकात गांव हरनौल निवासी नंद लाल से हुई। बीती 22 फरवरी को नंदलाल उनके घर आया। आरोपी ने उसके परिजनों को हिमाचल के नाहन में एक लड़के का रिश्ता बताया। आरोपी ने उसके परिजनों को लड़की को साथ ले जाकर लड़के को दिखाने की बात कहीं। उसके परिजन आरोपी की बातों में आ गए और उसे उसके साथ भेज दिया। आरोप है कि आरोपी उसे हिमाचल प्रदेश के जिला नाहन में ले गया। यहां उसने एक कमरा किराए पर लिया। जहां आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट की और इस बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि इसके बाद भी आरोपी ने पांच मई तक उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। परेशान होकर उसने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने युवती का मेडिकल करवाया। जिसमें उसके साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। पुलिस ने आरोपी नंदलाल के खिलाफ मारपीट, दुष्कर्म व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में केस दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। जांच अधिकारी एएसआई पूनम रानी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें