फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्यूबवेल पर फंदे से लटके मिले किसान के शव का करने जा रहे थे संस्कार, पुलिस ने रोका तो लोगों ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
फंदे से लटके मिले किसान के शव का करने जा रहे थे अंतिम संस्कार, पुलिस ने रोका तो हंगामा
विज्ञापन

परिजन बोले, हमारा निजी मामला, पुलिस कार्रवाई नहीं चाहते, पुलिस बोली, पोस्टमार्टम कराना जरूरी
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। बिलासपुर क्षेत्र के गांव पीरूवाला में किसान कुलतार (30) का शव उसके खेत में ट्यूबवेल पर फंदे से लटका मिला। परिजन अंतिम संस्कार के लिए श्मशान घाट ले जाने लगे। तभी बिलासपुर पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लिया। परिजनों ने पुलिस का विरोध जताया और कहा कि यह उनका निजी मामला है। पुलिस ने उन्हें समझाया कि किसान का सुसाइड हुआ है। पोस्टमार्टम कराना जरूरी है। यह आपके लिए भी फायदेमंद है। इसके बाद परिजन पोस्टमार्टम करवाने को माने।
गांव पीरुवाला निवासी गुरदीप सिंह ने थाना बिलासपुर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका बेटा कुलतार सिंह (30) खेतीबाड़ी करता था। रविवार दोपहर को वह खेत में गया था, लेकिन नहीं लौटा। वे खेतों में गए तो देखा कि ट्यूबवेल पर कुलतार का शव फंदे पर लटक रहा था।
विज्ञापन

सूचना पर रिश्तेदारी व ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे। अंतिम संस्कार करने के लिए अर्थी व अन्य तैयारियां कर ली गईं। इसी दौरान किसी अज्ञात ने सूचना पुलिस को दे दी। शाम के समय उसका अंतिम संस्कार करने के लिए ग्रामीण व रिश्तेदार श्मशान घाट जाने ही वाले थे कि मामले की सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। इसी बात को लेकर लोगों ने हंगामा कर दिया। परिजनों ने कहा कि उन्हें किसी तरह की पुलिस कार्रवाई नहीं चाहिए। यह उनका निजी मामला है।
×××
सूचना मिली थी कि पीरूवाला गांव में सुसाइड हो गया है। सूचना पर जब वे मौके पर पहुंचे तो परिजन संस्कार करने की तैयारी में थे। परिजनों को समझाकर शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया गया है। पोस्टमार्टम सोमवार को करवाया जाएगा।
विज्ञापन

-गुरमेल, थाना प्रभारी, बिलासपुर

रामपुर खादर में भी फंदे से लटका मिला युवक
बुड़िया थाना क्षेत्र के गांव रामपुर खादर गांव में नीटू (24) पिछले कुछ दिन से घरेलू कारणों से परेशान चल रहा था। रविवार सुबह वह किसी काम से बाहर गया था। दोपहर को जब वह घर पर आया तो अपने कमरे में चला गया। शाम को परिजनों ने उसे कमरे में फंदे पर लटके देखा। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया।
×××
पहले भेजी गई कैल में फंदे से लटका मिला युवक की खबर भी इनसर्ट कर सकते है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें