फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुबई व सिंगापुर भेजने व कमेटी में पैसा लगाने के नाम पर हड़पे 23.

विज्ञापन
विज्ञापन
दुबई व सिंगापुर भेजने व कमेटी में पैसा लगाने के नाम पर हड़पे 23.85 लाख
विज्ञापन

दो युवकों को विदेश भेजने व कुछ लोगों से कमेटी के हड़पे लाखों रुपये
पुलिस ने आरोपी व्यक्ति पर किया धोखाधड़ी के तहत केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। तेली माजरा निवासी एक व्यक्ति पर दो युवकों ने दुबई व सिंगापुर भेजने के नाम पर ठगी करने व कुछ लोगों ने कमेटी का पैसा हड़पने का आरोप लगाया है। आरोप है कि आरोपी ने इन लोगों से कुल 23 लाख 84 हजार रुपये हड़प लिए। पुलिस ने एक युवक की शिकायत पर आरोपी व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
भोले का माजरा निवासी भूपिंद्र कुमार ने शहर जगाधरी पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह पढ़ाई पूरी करने बाद रोजगार की तलाश में विदेश जाना चाहता था। इस दौरान उसकी मुलाकात तेली माजरा निवासी नरेंद्र कुमार साथ हुई। आरोपी ने उसे बताया कि उसकी सिंगापुर व दुबई में अच्छी जान पहचान है। वह उनको रोजगार के लिए वहां भेज देगा। इस दौरान करीब तीन लाख रुपये में सिंगापुर भेजने की डील पक्की हो गई। इसी दौरान उसने खेड़ा निवासी एक युवक को भी दुबई भेजने का झांसा देकर उससे चार लाख रुपये हड़प लिए। काफी दिनों तक आरोपी ने उन्हें विदेश नहीं भेजा। जब उन्होंने आरोपी से इस संबंध में बातचीत की आरोपी ने उन्हें कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। परेशान होकर उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस को दी। उनकी शिकायत देने के अलावा आरोपी के खिलाफ कुछ लोग ओर आए हुए थे। आरोपी ने उनसे कमेटी का करीब 15-16 लाख रुपये हड़पा हुआ था। आरोपी ने उन सबसे कुल 23 लाख 85 हजार रुपये लेकर हड़प लिए। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी व्यक्ति नरेंद्र कुमार के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इकनॉमिक सेल में तैनात एएसआई लोकेश कुमार का कहना है कि आरोपी के खिलाफ तीनों मामलों में केस दर्जकर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें