फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंजिशन 16 युवकों ने पीटकर युवक को किया घायल, चार नामजद सहित अन्य पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
युवक को पीटने के मामले में चार नामजद सहित अन्य पर केस
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। शहर के मधु चौक के नजदीक हुई मारपीट में पुलिस ने चार युवकों को नामजद करते हुए करीब दर्जन भर अन्य युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मारपीट में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा है। बैंक कालोनी निवासी सुमित दहिया ने शहर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका कुछ दिन पहले सुमित राणा के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। उस समय अन्य लोगों ने समझा कर मामला शांत करवा दिया मगर उसके बाद से आरोपी उससे रंजिश रखने लगा। सुमित दहिया ने बताया कि वह मधु चौक पर किसी काम से गया था। इस दौरान सुमित राणा ने अपने साथियों शिपू, विकास पांडे, राजन तथा दर्जन भर अन्य युवकों के साथ मिलकर उस पर हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें