फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने दो रों व दो दुकानों के ताले तोड़कर उड़ाया डेढ़ लाख का सामान

विज्ञापन
विज्ञापन
चोरों ने दो घरों व दो दुकानों के ताले तोड़कर उड़ाया डेढ़ लाख का सामान
विज्ञापन

यमुनानगर। चोरों ने अलग-अलग स्थानों पर दो सूने घर व लेदी चौक स्थित दो दुकानों के ताले तोड़कर करीब डेढ़ लाख रुपये का सामान चोरी कर लिया। पुलिस ने चारों मामलों में अज्ञात चोरों के खिलाफ मामले दर्ज कर लिए।
द्वारिकापुरी कॉलोनी निवासी सुनील कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह परिवार के साथ किसी काम रिश्तेदारी में गया हुआ था। सुबह के वक्त वह घर पहुंचा तो घर पर लगा ताला टूटा पड़ा था। उसने घर के भीतर जाकर देखा तो अलमारी खुली पड़ी हुई थी। कमरे में सामान बिखरा पड़ा हुआ था। उसने सामान की जांच की तो घर से सोने-चांदी के गहनों समेत 25-30 हजार रुपये का अन्य सामान गायब था। उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने घटना स्थल का मुआयना करने के बाद अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

उधर, दड़वा माजरी निवासी गोपीचंद ने बताया कि छह जून की रात को अज्ञात ने उसके घर में घुसकर एक मोबाइल, दो जोडी पाजेब व एक लेडिज घड़ी चोरी कर ली। उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

लेदी चौक पर दो दुकानों के ताले तोड़ हजारों की चोर
छछरौली क्षेत्र के लेदी चौक पर चोरों ने दो दुकानों के ताले तोड़ हजारों रुपये का सामान चोरी कर लिया। गांव चिंतपुर निवासी मुस्ताख ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि छछरौली के लेदी चौक पर उसकी गारमेंट शॉप है। देर शाम वह रोज की तरह दुकान बंद करके घर चला गया था। सुबह के वक्त दुकान पर पहुंचा तो ताला टूटा पड़ा था। उसने सामान की जांच की तो दुकान से चार पांच रेडीमेड सूट व हजारों रुपये का अन्य सामान गायब था।
उधर, मनीपुर निवासी जसवंत कौर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने लेदी चौक छछरौली में दुकान की हुई है। देर शाम वह रोज की तरह दुकान बंद करके घर चली गई थी। सुबह के वक्त वह दुकान पर पहुंची तो ताला टूटा पड़ा था। उसने सामान की जांच की तो दुकान से दो कपड़े सिलने की मशीनें व 25 सूट गायब थे। चोरी हुए सामान की कीमत करीब 90 हजार रुपये थी। उसने सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने घटना स्थल का मुआयना करने के बाद दोनों मामलों में अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

दो मोटरसाइकिल भी हुई चोरी : यमुनानगर। गांव गुलाबगढ़ निवासी ललित कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सुबह नौ बजे के करीब वह गांव बल्लेवाला में किसी काम से गया था। इस दौरान किसी ने उसकी मोटरसाइकिल चोरी कर ली। उधर, मधु कालोनी निवासी रणधीर सिंह की किसी ने जगाधरी अदालत परिसर के नजदीक से मोटरसाइकिल चोरी कर ली। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें