फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह घंटे ठप रहे तीन विद्युत उपकेंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
दो लाख लोग बिजली के बिना छह घंटे रहे परेशान
विज्ञापन

गौरीगंज। 33 केवी विद्युत लाइन में रविवार दोपहर अचानक आई खराबी से जिले के तीन विद्युत उपकेंद्रों से आपूर्ति छह घंटे तक ठप रही। आपूर्ति रोस्टर के समय आई इस खराबी से करीब दो लाख लोगों को गर्मी में परेशानी झेलनी पड़ी।

शहर से तीन किलोमीटर पूरब सराय भागामनी गांव स्थित 132 केवी विद्युत उपकेंद्र से निकली अलग-अलग लाइनों से 33/11 केवी के एक दर्जन से अधिक उपकेंद्रों को आपूर्ति दी जाती है। रविवार दोपहर 11:45 बजे 132 केवी विद्युत उपकेंद्र से 33/11 केवी उपकेंद्र एचएएल को जाने वाली लाइन में अचानक ब्रेक डाउन हो गया। 33 केवी लाइन ब्रेक डाउन होने से उपकेंद्र एचएएल, भेटुआ और भादर को मिलने वाली मेन सप्लाई ही ठप हो गई।
विज्ञापन


लाइन में फॉल्ट आने की जानाकारी होने पर पावर कॉर्पोरेशन के अधिकारियों में हड़कंप मच गया। फॉल्ट की तलाश शुरू होती तभी बरसात शुरू हो गई। बरसात बंद होने के बाद पावर कॉर्पोरेशन की टीमों ने फॉल्ट की तलाश शुरू की। फॉल्ट ढूंढने में लगी टीमें शाम को ब्रेक डाउन को ठीक कर सकीं। 33 केवी लाइन में फॉल्ट आने से करीब दो लाख आबादी को गर्मी में छह घंटे परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन


लगातार तीसरे दिन आपूर्ति बाधित
भीषण गर्मी के बीच जिले के लोग पिछले तीन दिन से लगातार आपूर्ति बाधित होने का दंश झेल रहे हैं। शुक्रवार को जहां संविदा कर्मियों के कार्य बहिष्कार से जिले के 23 उपकेंद्र पौने दो घंटे तक ठप रहे वहीं शनिवार को रायबरेली के अमावां स्थित 220 केवी उपकेंद्र से आपूर्ति बंद किए जाने से पूरे जिले में ढाई घंटे आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें